दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के आदर्श अपार्टमेंट के बगल से सेक्टर-2 की तरफ नाले वाले रोड पर डार्क स्पॉट होने के कारण लोगों को भय रहता है। अंधेरा व सुनसान होने के कारण इस रास्ते पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। यही नहीं लोग सुनसान रास्ता देखकर यहां पर मलबा व मवेशी व मीट-मुर्गा के अवशेष डाल जाते हैं। इस कारण लोगों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। मधु विहार रेजिडेंट वेलफेयर एशोसिएशन(आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ साउथ एंव वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह बताते हैं कि अंधेरा व सुनसान रास्ता होने के कारण ठंड के दिनों में यहां पर अपराध भी बढ़ जाते हैं।

 इसे देखते हुए हमारी आरडब्ल्यूए ने द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन से मांग की ​थी कि इस रास्ते पर सीसीटीवी लगाए जाए। इसके उपरांत दिल्ली पुलिस ने द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने से अपराध पर अंकुश लगेगा। रणबीर सिंह सोलंकी ने डीसीपी द्वारका को निवेदन करते हुए ज्ञापन दिया है कि सीसीटीवी कार्य अविलंब पूरा किया जाये ताकि उपरोक्त अपराध को रोका जा सके एवं अपराधियों को चिन्हित कर पकड़ा जा सके।

 इस बाबत सोलंकी ने डीसीपी से मुलाकात कर विस्तार से सारी बातें बताई। ​इस पर डीसीपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने संबंधित कर्मियों को आदेश दिया की वे मौके का मुआयना कर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड