विश्व पुस्तक मेले में हुआ 'इस मीडिया समय' का लोकार्पण

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। साहित्यकार गिरीश पंकज का कहना है कि संजय द्विवेदी भारतीय मीडिया के अप्रतिम विमर्शकार हैं। वे समाधानपरक पत्रकारिता और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के ध्वजवाहक भी हैं। पंकज यहां विश्व पुस्तक मेले में प्रो.संजय द्विवेदी की नई किताब 'इस मीडिया समय' का लोकार्पण कर रहे थे। पुस्तक का प्रकाशन संस्मय प्रकाशन, इंदौर ने किया है। उन्होंने कहा संजय की यह किताब मीडिया और हमारी भाषा के सामने उपस्थित संकटों पर बात करती है।
व्यंग्यकार सुभाष चंदर ने कहा कि संजय का जीवन और लेखन नयी पीढ़ी के पत्रकारों के लिए एक उदाहरण है। संजय अपने लेखन में समावेशी हैं और जीवन में लोकसंग्रही। उन्होंने कहा कि संजय की सृजनात्मक सक्रियता अप्रतिम है। लोकार्पण अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.अविनाश वाजपेयी, प्रो.पवित्र श्रीवास्तव, हिंदी की प्राध्यापक और कथाकार डा.पूनम सिंह, भाजपा नेता गणेश मालवीय, राष्ट्र पत्रिका (नागपुर) के संपादक कृष्ण नागपाल, 

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के अध्यक्ष अर्पण जैन, भावना शर्मा,भारतीय जन संचार संस्थान के डा.राकेश उपाध्याय,डा.पवन कोंडल,मो.शाकिब, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के डा.योगेश पटेल, लेडी इरविन कालेज से डा.दिवाकर दुबे, राजभाषा विभाग के रघुवीर शर्मा , बाबा साहब आंबेडकर कालेज, दिल्ली से डा.रंजीत सहित दिल्ली की अनेक संस्थाओं के मीडिया विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड