पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत आईकान अवार्ड 2024 से सम्मानित होंगे

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत 7 अप्रैल को नयी दिल्ली में आईकान अवार्ड- 2024 से सम्मानित होंगे। यह जानकारी ट्राई फार हैल्प अंतरराष्ट्रीय संस्था की प्रमुख, प्रख्यात समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री साध्वी गीतांजलि मोहपात्रा ने देते हुए कहा है कि पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को यह सम्मान बीते दशकों में पर्यावरण संरक्षण और। पर्यावरण जागरूकता अभियान में सतत उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रदान किया जा रहा है।

 रावत अभी तक गंगा सेवा सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण पुरस्कार, पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण भूषण सम्मान , पर्यावरण विभूषण सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड, ई एस डी ए नेशनल ग्रीन अवार्ड, लोकनायक जय प्रकाश नेशनल पर्यावरण अवार्ड, ग्रीन लीडरशिप अवार्ड, अमर शहीद तिलका मांझी पर्यावरण अवार्ड, जल संरक्षण सम्मान, ग्लोबल अचीवमेंट इनवायरमेंट अवार्ड, समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान, 

पर्यावरण में विज्ञान लेखन हेतु महेश चंद्र गुप्ता स्मृति सृजन सम्मान, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, मां अमृता देवी स्मति राष्ट् गौरव सम्मान, अमर शहीद बिरसा मुण्डा राष्ट्र गौरव सम्मान, नेशनल इनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड- 2023 एवं राष्ट्र रत्न सम्मान आदि अनेकों शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र के सम्मानों - पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार