उत्तराखंड में आप और कांग्रेस इण्डिया गठबंधन में शामिल

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून - आम आदमी पार्टी व काँग्रेस द्वारा सहमति बनने के बाद उत्तराखण्ड मे इण्डिया गठबंधन मे आम आदमी पार्टी के सम्मिलित होने को लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। दोनो दलो द्वारा इण्डिया गठबंधन के पाँचो लोकसभा सीटो पर चुनव लड रहे प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिऐ घोषणा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष काँग्रेस करन माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गठबंधन मे सम्मिलित होने से निश्चित ही इण्डिया गठबंधन को ऊर्जा मिलेगी। आज पूरे देश मे इण्डिया गठबंधन को मिल रहे जनाधार से मोदी सरकार भयभीत हो चुकी। आप से निरंतर बातचीत के चल रही थी, आप के आने से निश्चित रूप से हमारे लोकसभा प्रत्याशियों को चुनाव मे लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर आप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सहमति बनने के बाद पार्टी उत्तराखण्ड मे इण्डिया गठबंधन मे सम्मिलित हो रही है। राज्य मे पाँचो लोकसभा सीटो पर हमारे बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियो को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिऐ पूरे निष्ठा व कर्मठता से कार्य करेंगे।

आप उत्तराखंड संगठन द्वारा लोकसभा व जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाकर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व सभाओं मे पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।हमारा उद्देश्य संविधान विरोधी ताकतों से लोकतंत्र को सुरक्षित करना है, देवभूमि उत्तराखंड की जनता ने हमेशा राष्ट्र हित मे अपनी आहुति दी है, चाहे देश के खातिर सरहदों पर हमारे युवाओं का बलिदान हो या फिर राज्य आंदोलनकारियों द्वारा किये गये आंदोलन यह सभी राष्ट्र को प्रेरित करने वाले है।

इस अवसर पर इण्डिया गठबंधन के समन्वयक शीशपाल बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आप विशाल चौधरी, मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि, संगठन महामंत्री आप डी एस कौटिल्य व बडी संख्या मे काँग्रेस-आप कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार