बैंकों में भर्ती,निजीकरण व पेंशन पर होगा देशव्यापी बैंक आंदोलन व हड़ताल

० आशा पटेल ० 
जयपुर , ऑल इण्डिया बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन की राष्ट्रीय जनरल कौंसिल की बैठक केरल की राजधानी कोच्चि शहर में आयोजित की गई , राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के उप महासचिव बैंक कर्मचारी नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि बैठक में देश के सभी राज्यो से कॉमर्शियल , सहकारी ,ग्रामीण व निजी बैंकों से चुनिंदा 325 बैंककर्मी नेता , युवा व महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया , राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन से आर जी शर्मा , महेश शर्मा , सूरज भान सिंह आमेरा , रवि वर्मा , जयन्त परिहार , रवीदीप चतुर्वेदी , नरपत गहलोत , ललित गुप्ता व मेघा मलिक ने भाग लिया ।
बैंककर्मी नेता आमेरा ने बताया कि एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटचलम ने बैठक में बैंकिंग सैक्टर की स्थिति , हालात , सरकार की रीति नीति व बैठक एजेंडा पर विस्तार से संबोधित किया गया जिस पर देश भर से आए प्रतिनिधियों द्वारा चर्चा की गई ।  आमेरा ने बताया कि एआईबीईए की राष्ट्रीय बैठक में दो दिन की गंभीर चर्चा के बाद ग्रामीण व सहकारी बैंकों में लंबित द्वि -पक्षिय वेतन समझौता लागू करने , 2लाख रिक्त पड़े पदों पर सभी बैंकों में भर्ती करने ,

 बैंक निजीकरण का विरोध क़ायम रखने , सहकारी बैंकों में 2 टियर बैंकिंग व्यवस्था लागू करने , सहकारी बैंकों को पुनर्पूंजीकरण सहायता जारी करने , सहकारी बैंकों में ओपीएस पेंशन लागू करने , सहकारी बैंकों को आर्थिक सक्षम बनाने व अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने , ग्रामीण बैंकों को स्पॉन्सर बैंक में मिलाने , बैंकों में एजेंसी से लिए अस्थायी कर्मचारी , बीसी , डेली डिपॉजिटर , गार्ड को नियमित कर समुचित वेतनमान व सेवा सुरक्षा देने ,

 नैनीताल बैंक को बीओबी में मिलाने व सभी निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने ,ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमले का विरोध के लिए प्रस्ताव पारित किये गये । आमेरा ने बताया कि सभी बैंकों में लंबे समय से रिक्त पड़े हुए पदो पर भर्ती करने के लिए व सरकार की बैंक निजीकरण की रीति नीति पर लोक सभा चुनाव बाद देशव्यापी बैंक आंदोलन व हड़ताल का निर्णय किया गया । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड