राजस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय ओबीसी श्रेणी में शामिल

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय ओबीसी श्रेणी में शामिल हो गया है | राजस्थान के ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने के बाद जयपुर में एक ट्रांसजेंडर को पहला अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी किया गया। प्रदेश की सरकार ने नूर शेखावत को प्रमाण पत्र सौंपा। नूर (30) राजस्थान की पहली व्यक्ति हैं, जिन्हें लिंग-वर्ग ट्रांसजेंडर लिखकर जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया। 

राजस्थान सरकार ने ट्रांसजेंडरों को अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 92वें नंबर पर शामिल किया है, जिसके बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग नियमानुसार अपना पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। इससे प्रदेश के ट्रांसजेंडर को आरक्षित श्रेणी का लाभ मिल सकेगा। अब प्रदेश के किसी भी जिले में ट्रांसजेंडर अपने दस्तावेज पेश करके नियमानुसार ओबीसी का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।

नूर शेखावत वही ट्रांसजेंडर हैं जिन्होंने उभयलिंगी के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। कुछ दिनों पहले तक किसी भी ट्रांसजेंडर के नाम से जन आधार कार्ड नहीं बना था क्योंकि जन आधार कार्ड परिवार की महिला मुखिया के नाम से बनता है। नूर शेखावत पहली ट्रांसजेंडर है जिन्होंने जन आधार कार्ड के लिए अप्लाई किया था। राजस्थान जनाधार अथॉरिटी ने नूर शेखावत के मामले को देखा तो प्राथमिकता के तौर पर जन आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। ऐसे में नूर शेखावत प्रदेश की पहली ऐसी ट्रांसजेंडर है जिनके नाम से जन आधार कार्ड बना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड