नीट पेपर लीक व धांधली प्रकरण में काउंसलिंग पर लगे रोक - युवा मंच

० आशा पटेल ० 
प्रयागराज । सुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक व धांधली प्रकरण में एनटीए द्वारा 1563 छात्रों को दिए ग्रेस रद्द करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन 1563 छात्रों के लिए 23 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी किया है। इस पर युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा है कि अभी तक एनटीए ग्रेस मार्क्स देने में किसी तरह की अनियमितता अथवा नियमों की अनदेखी से इंकार कर रहा था। इसी तरह पेपर लीक व धांधली के आरोपों से भी एनटीए इंकार कर रहा है। 

उन्होनें कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर पेपर लीक व धांधली के आरोप सही पाए गए तब छात्रों को न्याय कैसे मिलेगा ? इसलिए एनटीए को चाहिए कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक व धांधली प्रकरण मामले की सुनवाई पूरी होने तक काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू न करे। इसके अलावा 23 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा का स्तर 5 मई को आयोजित परीक्षा से अलग होगा, लेकिन जिन 1563 छात्रों की परीक्षा कराई जा रही है उसमें नार्मलाईजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी अथवा नहीं, इसे भी एनटीए ने स्पष्ट नहीं किया है। इससे संशय की स्थिति बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार