पाइप लीकेज से बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। पहले कई माह तक पाइप लीकेज होने से दिल्ली जल बोर्ड का लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद होता रहा। आरडब्ल्यूए मधु विहार के कई बार शिकायत के बाद लीकेज को ठीक किया गया, लेकिन इससे बने गड्ढे को नहीं ढका गया। इस कारण आए दिन इस गड्ढे में फंसकर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसा सिर्फ यहां पर ही नहीं है बल्कि पूरे द्वारका में जगह-जगह जल बोर्ड द्वारा किया गया गड्ढा मिल जाएगा। इसके चपेट में आकर वाहन चालक रोजाना दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सोलंकी ने बताया कि इस बाबत एक शिकायत दिल्ली जल बोर्ड को दे दिया गया है।
द्वारका सेक्टर 3 स्थित मधु विहार की मुख्य सड़क, सेक्टर पांच के सामने बाबा प्लाईवुड और टिंबर स्टोर के पास लिकेज पाईप की मरम्मत के बाद सड़क की मरम्मत न होने से गढ़े में पानी भर गया है जिसमे गाडियां फंस जा रही हैं काफी शिकायत के बाद लिकेज मुख्य जल पाइप लाइन की मरम्मत तो कर दी गई है, परंतु सड़क की मरम्मत नहीं की गई । जिससे वहाँ आने-जाने में लोगों को काफी कठिनाई हो रही है और गाड़ियाँ फंस रही हैं।

 बारिश के कारण वहाँ की जमीन धस गई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। फसी गाड़ी को मुश्किल से निकाला जा रहा है जिसे खींचने के लिए ट्रकों का सहारा लिया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता से मांग की है कि इस मामले पर तुरंत ध्यान देकर सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि आवागमन में हो रही कठिनाई को दूर किया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली