बिंदापुर थाने में 34 लोगों ने किया रक्तदान : युवाओं को संस्था ने बांटें हेलमेट

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका जिले के बिंदापुर थाना में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स पीस एंड एंटी करप्शन फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 34 युवाओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम में बिंदापुर थाना के एसएचओ राजेश मलिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ब्लड डोनेट करने वाले युवाओं को राजेश मलिक ने फूलों का गुलदस्ता देकर और संस्था की ओर से सभी को हेलमेट वितरित किए गए

इस उपलक्ष में मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए बहुत बड़ा यज्ञ की भांति है। ये युवाओं के रक्त कई लोगों के जीवन बचाने में काम आयेंगे। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फाउंडेशन ने इस शिविर का आयोजन कर देश के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है । हम इसके आयोजक अभिषेक मित्तल एवम प्रतीक सिंगला का बहुत बहुत धन्यवाद करते है, जिन्होंने बहुत बड़ा मानव धर्म निभाया है। इसके साथ ही बिंदापुर के थानाध्यक्ष राजेश मलिक को धन्यवाद देते हुए उन्होंने ऐसे कार्यों में हमेशा आगे रहकर अपना योगदान दिया है।

सोलंकी ने अपनी संस्था एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार की ओर से आयोजकों का धन्यवाद किया। आयोजकों ने सोलंकी के साथ साथ बिंदापुर के पूर्व निगम पार्षद देशराज राघव को भी सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में एसएचओ राजेश मलिक ने कहा कि मनुष्य को किसी भी मानवीय कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड