24 से 26 तक आयोजित किया जाएगा 'टेक कनेक्ट 2024'

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक 'टेक कनेक्ट—2024' का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान भारती राजस्थान; राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, सीएसआईआर-सीरी—पिलानी, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय—कोटा, फोर्टी—राजस्थान और पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्ट के बारे में आयोजकों की ओर से मीडिया को जानकारी दी गई। 

विज्ञान भारती राजस्थान के सचिव डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े सीतापुरा स्थित पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इसका उद्घाटन करेंगे, जहां यह फेस्ट 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। 26 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में इसका आयोजन किया जाएगा। यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 'मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान' की शुरुआत की जाएगी। साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एक्सपोर्ट हैल्पलाइन व आरईपीसी कार्यालय का शुभारंभ भी किया जाएगा।

राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सीईओ पी. आर. शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों पर आधारित राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करना प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में सीएसआईआर, आईसीएआर, इसरो व डीआरडीओ जैसे राष्ट्रीय संस्थानों की ओर से तकनीकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान की शुरुआत भी की जाएगी।

फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि टेक (टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट व नॉलेज) के मुख्य आधार पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी देखने को मिलेगी और विशेषज्ञों के टेक्निकल सेशन, पैनल डिस्कशन, स्टूडेंट साइंटिस्ट इंटरेक्शन, लेक्चर, टेक्निकल एग्जीबिशन आयोजित किए जाएंगे। सीएसआईआर के साई कृष्णा ने बताया कि तीन दिवसीय यह कार्यक्रम एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, मेडिकल व हेल्थ, इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी, मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, एक्सपोर्ट व विभिन्न योजनाओं पर केंद्रित होगा।

मेजबान पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल व डायरेक्टर डॉ. महेश एम. बुंदेले ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के प्रथम दिन पूर्णिमा कॉलेज में टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन, प्रोजेक्ट व मॉडल एग्जीबिशन, टॉक, पेनल डिस्कशन, टेक्निकल सैशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को कुछ प्रमुख इंडस्ट्री एक्सपर्ट व वैज्ञानिकों से साधे रूबरू होने का मौका भी मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत