नीता अंबानी ने कमलिनी,नादिन डी क्लार्क,संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी का मुंबई इंडियन्स में किया स्वागत

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने WPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया ।  बेंगलुरु में नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा, “आज हमने जो टीम बनाई है, उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन जाने पर गर्व है।” चार नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है, उनमें तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी को शामिल हैं। 

नीता अंबानी ने चारों खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, "हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है। पिछले साल, हमने नीलामी में सजाना को चुना था। उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है।" मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है। कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए श्रीमती अंबानी ने कहा, "इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नज़र रख रहे थे और वह एक बहुत ही रोमांचक नई प्रतिभा है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड