पत्रकारिता कॅरियर नहीं,आत्‍मसिद्धि है : त्रिवेदी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्व विद्यालय द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक मीडिया विशेषज्ञ जुटे। पत्रकारिता कॅरियर नहीं, आत्‍मसिद्धि की साधना है। तभी हम हाशिए पर खड़े आखिरी व्‍यक्ति के लिए मंगलकारी पत्रकारिता कर पाएंगे। व्‍यावसायिक उत्‍कृष्‍टता से पहले जरूरी है, अच्‍छा व्‍यक्ति होना। यह बात टीवी पत्रकार, एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी ने कही। श्रीवर्धन हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) मे द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला और व्‍याख्‍यानमाला के उद्घाटन सत्र के मुख्‍य वक्‍ता के रूप में कही।
 पत्रकारिता और जनसंचार के विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए उन्‍होंने कहा कि शोधवृत्ति आत्‍मावलोकन और प्रश्‍नाकुलता की लौ हमेशा जलाए रखें। श्रीवर्धन विद्यार्थियों को पत्रकारिता का गुरु मंत्र देते हुए कहा, "कहीं उम्मीद हंसती है, कही जमीं रोती है, यहीं से पत्रकारिता की शुरुआत होती है।" जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्‍यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने की। उन्‍होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि यथास्थिति को चुनौती देते हुए परिवर्तन लाना शोध का प्रस्‍थान बिंदु है।
भारतीय जनसंचार संस्‍थान, दिल्‍ली के असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर अंकुर विजयवर्गीय ने ‘पब्लिक रिलेशंस में स्‍टोरी टेलिंग’ विषय पर पर रोशनी डाली। डिफेंस पीआरओ (राजस्‍थान) कर्नल अमिताभ शर्मा ने डिफेंस पत्रकारिता के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्‍होंने देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के दौरान ध्‍यान रखने वाली बातें साझा कीं। इस दौरान स्‍तंभकार डॉ. राजेश कुमार व्‍यास ने वरिष्‍ठ पत्रकार आनंद चौधरी और हर्षा कुमारी सिंह से समकालीन पत्रकारिता पर चर्चा की। आनंद चौधरी और हर्षा कुमारी ने राजस्‍थान में उनके द्वारा की गई जनहितैषी पत्रकारिता के कई उदाहरण भावी पत्रकारों के साथ साझा किए।
फोटो पत्रकार पुरुषोत्तम दिवाकर ने फोटो पत्रकारिता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रो. फकीर मोहन ने भी फोटो पत्रकारिता के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्‍वागत किया। विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव बी.एल. मेहरड़ा ने धन्‍यवाद ज्ञापन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत