गढ़वाल हितैषिणी सभा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के दस पदाधिकारियों एवम 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ लेकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ डॉ.मधुकर द्विवेदी, आचार्य रामशरण धस्माना, आचार्य भास्कर जोशी सहित अन्य विद्वानों के वैदिक मंत्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।  शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्व महासचिव महावीर सिंह राणा ने किया। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवम गोपनीयता की शपथ सभा के पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी ने दिलवायी। शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया व चुनाव अधिकारी इंजि. विनोद कुमार नौटियाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया।
समारोह के दूसरे भाग का संचालन नव-निर्वाचित महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने किया। इस में सभा के पूर्व पदाधिकारियों के साथ-साथ चुनाव में सहयोग करने के लिए सभा के वरिष्ठ सदस्यों एवम समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने जनता को विश्वास दिलाया कि गढवाल हितैषिणी सभा व भवन की बेहतरी हमारी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह को महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने संबोधित करते हुए कहा कि गढवाल भवन हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिला है। जो कि हमारे लिए एक धरोहर है। सबसे पहले मैं अपने पूर्वजों को नमन करते हुए उन्हें अपनी भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र नेगी के धन्यवाद करने के साथ हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में निगम पार्षद वीर सिंह पवांर, दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट संदीप शर्मा, पूर्व प्रोविडेंट फंड कमिश्नर वी.एन.शर्मा, समाज सेवी बृजमोहन उप्रेती, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, महासचिव महावीर सिंह राणा, द्वारका प्रसाद भट्ट,मंगल सिंह नेगी, पूर्व कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सजवाण, राजेश राणा, गुलाब सिंह जायड़ा, टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ सुरेशानंद बसलियाल, सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्रीकिरत सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, लाखीराम डबराल, टी.एस.भंडारी, कमल सिंह गुसांई, 
धन सिंह नेगी, गढ़देशीय भ्रातृ मंडल के महासचिव कमल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राणा, शंभू प्रसाद ग्वाड़ी, कुलदीप केमवाल, महावीर सिंह केमवाल, देवेन्द्र सिंह रावत, राकेश डंडरियाल, गढवाल समाज संगठन लक्ष्मी नगर से विजय उप्रेती, सुनील नेगी, गढ़वाल भ्रातृ मंडल मयूर विहार के अध्यक्ष अशोक जोशी, एडवोकेट कुलदीप परिहार, राकेश कोटनाला, अनिल जोशी , वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी, योगेश भट्ट, सतेंद्र रावत, ए.स.पी.(से नि.) मुरली सिंह नेगी, सतीश, एसीपी (से.नि.) कैलाश गौनियाल , ब्यूरोक्रेट्स ओ.पी.जोशी, उदय पुर मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, वरिष्ठ साहित्यकार जबर सिंह कैंतुरा, दिनेश ध्यानी, 
दर्शन सिंह रावत, जगमोहन सिंह जगमोरा, गढदेशी, रमेश घिल्डियाल, आंदोलनकारी हुक्म सिंह कंडारी, बलदेव कुमई, डॉ. शिव प्रसाद लखेड़ा, डॉ. पवांर, राकेश धस्माना, भागीरथ प्रसाद ध्यानी, सतीश गौनियाल , राकेश बुडाकोटी, सुनील कपरवाण, दिनेश चंद्र जखवाल, कृष्ण कुमार ममगांई, संजय उनियाल , आदित्य घिल्डियाल, प्रीतम गुसांई, राकेश प्रसाद भट्ट, हरीश भद्री, पी.एल.बेलवाल, वीरेन्द्र नौटियाल, सुनील भंडारी, पृथ्वी रावत, प्रभाकर पोखरियाल, विजय गुसांई, पुष्कर करांसी, लक्ष्मी नेगी, बबिता नेगी, प्रीति कोटनाला, निर्मल कोटनाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत