राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किये गये

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस/नगर कांग्रेस/मण्डल कांग्रेस/ग्राम पंचायत कांग्रेस/बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के कार्यों को गति प्रदान करने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिये नियुक्त विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की बैठक ली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती एवं जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के लिये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।
प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दो चरणों में विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त प्रभारियों की बैठक लेकर संवाद किया एवं उपस्थित प्रभारियों को आवंटित विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक व मण्डल कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने हेतु प्रभार वाले क्षेत्र का दौरा कर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुये ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, ग्राम पंचायत कांग्रेस तथा बूथ कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को संगठनात्मक कार्यों हेतु आमजन के बीच गतिशील करने के निर्देश प्रदान किये। साथ ही यदि इन कांग्रेस कमेटियों में कोई पद रिक्त है तो उसे भरने हेतु सक्रिय कार्यकर्ता के नाम का प्रस्ताव उक्त प्रभार क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रमुख कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श कर अपनी रिपोर्ट के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष भिजवाने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को सम्बोधित करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की जनता एवं कांग्रेस पार्टी के बीच ब्लॉक, नगर, मण्डल, ग्राम पंचायत एवं बूथ कांग्रेस कमेटियां एक सेतु की भूमिका निभाते हैं जिनका कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की नाकामियों को आमजन के बीच उजागर करने हेतु कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच गतिशील करने हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई है 

जो सीधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संदेश ब्लॉक, नगर, मण्डल, ग्राम पंचायत, बूथ कांग्रेस कमेटियों तक पहुॅंचायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभारी अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में ब्लॉक एवं मण्डल स्तर पर नियमित मासिक बैठक होना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभारियों के साथ शामिल होंगे व मण्डल कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रभारी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासियों के सुख-दु:ख में हमेशा साथ खड़ी रहकर आमजन के अधिकारों की लड़ाई लडऩे का कार्य करती है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार चिकित्सा, शिक्षा, सडक़, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में विफल हो गई है तथा आमजनता मूलभूत सुविधाओं के लिये परेशान है और प्रदेशभर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की दु:ख-तकलीफों को सरकार तक पहुॅंचाने का दायित्व विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस पार्टी के पास है और सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि आमजनता के बीच जाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एवं संगठन के कार्यों को गतिशील करने के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों का दौरा कर 12 मार्च तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत