जयपुर में अधिवेशन गाँधी,लोहिया जेपी समर्थक एक बड़ी लड़ाई की तैयारी में

० आशा पटेल ० 
जयपुर " 
गाँधी, लोहिया और जयप्रकाश नारायण के समर्थक देश में व्याप्त आर्थिक सामाजिक विषमता, सम्प्रदायिकता, मंहगाई, भ्रष्टाचार, शोषण और देश का सब कुछ निगल जाने को प्रयासरत कारोपोरेट कल्चर के विरोध में सार्थक लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहें हैं. समाजवादी चिंतक आनन्द कुमार ने कहा कि इस लड़ाई के मद्देनज़र 5, 6 और 7 अप्रैल को छात्र युवा संघर्ष वाहिनी की राष्ट्रीय बैठक यूसुफ मेहरअली सेंटर, पनवेल, महाराष्ट्र में आहूत हुई है.
इसे लेकर 12-13-14 अप्रैल को समग्र सेवा संघ, जयपुर में लोकतान्त्रिक राष्ट्रीय अभियान का राष्ट्रीय अधिवेशन आहूत है.इसी क्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित सिटीजन फार डेमोक्रेसी का स्वर्ण जयंती समागम 19-20 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा. उन्होंने कहा है कि इस लड़ाई को लेकर लोहिया विचार वेदिका के साथी 25, 26, अप्रैल को कालीकट में जुट रहे हैं.समाजवादी चिंतक प्रोफ़ेसर आनन्द कुमार ने कहा है कि इस वर्ष कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के नब्बे वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसे लेकर 17, 18 और 19 मई को एक बड़ा सम्मेलन भी आहूत है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड