फनस्कूल ने लॉन्च किये नए आकर्षक खिलौने और गेम्स

० आशा पटेल ० 
चेन्नई  | फनस्कूल कंपनी ने खिलौनों और गेम्स की एक नई लाइन-अप का अनावरण किया, जो बच्चों को इन गर्मियों में व्यस्त रखने के साथ उनकी रचनात्मकता को भी नई उड़ान देगा। फनस्कूल के इन-हाउस ब्रांड्स जैसे गिगल्स, हैंडीक्राफ्ट्स, प्ले एंड लर्न और फनडो की ओर से कल्पनाशील रोलप्ले सेट और शैक्षिक बोर्ड गेम से लेकर खूबसूरती से तैयार की गई पज़ल और आर्टिस्टिक किट जैसे नए गेम्स लॉन्च हुए हैं। गेम केटेगरी में फनडो मेगा केक फैक्ट्री, फनडो ब्रेकफास्ट सेट, स्कॉटलैंड यार्ड डीलक्स, स्कॉटलैंड यार्ड जूनियर, ट्रायोमिनोस, सीक्वेंस फॉर किड्स, डॉबल किड्स, क्यूब कॉन्कर और रुम्मिकब जॉय शामिल हैं।
शिशुओं, टॉडलरों और प्रीस्कूली बच्चों के लिए, फनस्कूल ने गिगल्स ब्रांड के तहत वुडन वंडरलैंड प्लेजिम, यूनिकॉर्न ज़ाइलोफोन, बी ब्लॉसम स्टेकर, वॉबल्स ट्रेन एक्सप्रेस, जूनियर सैंड प्लेसेट और एनिमल स्क्वीकर्स (2 और 4 के सेट में उपलब्ध) लॉन्च किए ह। क्राफ्ट पसंद करने वाले बच्चों के लिए हैंडीक्राफ्ट्स की ओर से कैनवास आर्ट फैंटेसी, पेपा पिग थीम वाली स्क्रैपबुक और फिंगर-पेंटिंग बेस्ड ऑन एनिमल किंगडम उपलब्ध होंगे। प्ले एंड लर्न रेंज के एजुकेशनल पज़ल में अब अलग-अलग लेवल की मुश्किलों वाले पज़ल मिलेंगे - फेयरी 4-इन-1 पज़ल (120 पीस), पांडा पज़ल (300 पीस) और पेचीदा कोलोसियम पज़ल (1000 पीस)। ये गेम्स उच्च गुणवत्ता वाले कार्डबोर्ड का उपयोग करके तैयार किए गए हैं

 जो टिकाऊ होने के साथ-साथ इंटरलॉक करने में भी आसान हैं और बच्चों को इनसे एक संतोषजनक तथा शैक्षिक अनुभव मिलता है। इस लाइन-अप का बैटमोबाइल, जो एक्शन और रोमांच पसंद करने वालों के लिए बिलकुल सही है। लॉन्च पर बोलते हुए, फनस्कूल इंडिया के सीईओ के. ए. शबीर ने कहा, फनस्कूल में, हम सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले खिलौने बनाने का जुनून रखते हैं जिससे बच्चों की कल्पना शक्ति और सीख को बढ़ावा मिलता है। 

नवाचारों पर फोकस करके हम सुनिश्चित करते हैं कि हर नए लॉन्च के साथ बच्चों के विकास में सहायता हो और उनका खेल अधिक मनोरंजक भी बने। इस बार गर्मी में लॉन्च किए गए नए कलेक्शन में आपको रचनात्मकता और शिक्षा का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा, जो खेल के अनुभव को मनोरंजक और ज्ञान वर्धक बनाता है। नया कलेक्शन अब सभी स्टोर्स में रु 249 की शुरुआती कीमतों से लेकर रु 2,749 तक की कीमत में उपलब्ध हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत