स्पोर्ट्स एकेडमी का सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सर्राफ के द्वारा हुआ शिलान्यास

० आशा पटेल ० 
जयपुर, । नगर निगम ग्रेटर द्वारा जल्द ही जयपुरवासियों को स्पोर्ट्स एकेडमी की सौगात दी जाएगी। जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएँ आकर खेलों में अपना कौशल दिखा सकते हैं। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के ई.सी. मीटिंग हॉल में वार्ड नं. 150 में रवींद्र मंच के पास स्पोर्ट्स एकेडमी का शिलान्यास सांसद जयपुर शहर  मंजू शर्मा व विधायक मालवीय नगर कालीचरण सर्राफ के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इससे पूर्व निर्माण शाखा से संबंधित कार्यां की समीक्षा बैठक महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर द्वारा वार्डां में किये जा रहे विकास कार्यां के संबंध में लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।

 मालवीय नगर जोन में रवीन्द्र मंच के पास स्पोर्ट्स एकेडमी बनाया जाएगा। इस स्पोर्ट्स एकेडमी में पाँच प्रकार के खेलों के मैदान होंगे। जिसके अंतर्गत् बैडमिंटन के दो खेल मैदान, टेनिस के दो खेल मैदान, बास्केटबॉल का एक खेल मैदान, क्रिकेट बॉक्स के तीन खेल मैदान, वॉलीबॉल के दो खेल मैदान बनाए जाऐंगे। बैठक में महापौर ने प्रत्येक वार्ड में कराए गए 50-50 लाख रुपये के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित करने, उद्यान के विकास कार्यों को करने, प्रगतिरत नाला सफाई, निगम मुख्यालय के कैंपस गार्डन एरिया में डबल बेसमेंट पार्किंग बनाए जाने की जानकारी भी ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार