फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा उत्तराखंड में पंकज मेसोंन का प्रेसीडेंट पद पर चयन

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून : फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के पुनर्गठन के साथ ही अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने उत्तराखंड राज्य मे “फेडरैशन के प्रतिनिधित्व” के लिए उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष के रूप मे पंकज मेंसोन को नियुक्त किया। फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ( सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत), समस्त भारत के कारोबारियों के विभिन्न संगठनों की एक शीर्ष संस्था है । इसका एकमात्र उदेश्य देशभर के विभिन्न व्यापारी संगठनो को एक छत के नीचे लाना है ताकि सामूहिक शक्ति से व्यापारीक हितों की रक्षा की जा सके।
अब “फेडरैशन” उत्तराखंड राज्य के व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं के हित में संस्थागत प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए उत्तराखंड में अध्यक्ष के रूप पंकज मेंसोन की नियुक्ति के साथ ही जिला इकाइयों के गठन के शरुआत करने वाली है। राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष ने बताया कि “फेडरेशन” के राष्ट्रीय शीर्ष पदाधिकारी पूर्णकालिक राष्ट्रीय प्रेसीडेंट सुशील पोद्दार व राष्ट्रीय महासचिव आर के गौड़ द्वारा

 पंकज मेंसोन के राज्य के मानद अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर बधाई देते हुवे विश्वास जताया की पंकज मेंसोन अपनी पूरी क्षमता से फेडरेशन के हित में कार्य समन्वय बनाए रखेंगे। इस दौरान यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई की इस नियुक्ति के साथ ही “मानद अध्यक्ष” द्वारा जल्द ही पूरे राज्य में “जिला इकाइयों” का गठन प्रमुखता से करने की शुरुआत की जाएंगी।

इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का धन्यवाद करते हुए फेडरेशन से आए हुए प्रतिनिधि के तौर पर राजेश्वर पैन्यूली का भी धन्यवाद प्रेषित किया। राज्य के व्यापारियों की समस्याओं को बताते हुए ओर उनकी समस्त समस्याओं को हल करने के लिए जो भी प्रयास जरूरी होंगे किए जाएंगे एवं राज्य सरकार से व्यापारिक आयोग गठन की भी मांग की जाएगी ताकि आयोग द्वारा राज्य के व्यापारियों की समस्याओं को सीधा सरकार तक पहुंचाने का काम हो सके। 

 राज्य में अगर व्यापारियों को कोई भी समस्या होंगी तो उन्हें फेडरेशन के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाने का भी काम किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द व्यापारी इन विकट समस्याओं से निजात पा सके।
इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, शेखर फुलारा, विनय नागपाल, पंकज डीढ़ान, रवि मल्होत्रा, पुनीत सहगल, सुमित कोहली, दिव्य सेठी, मनीष फुलारा, मनीष मोनी, संतोख सिंह, 

अशोक अग्रवाल, जसपाल छाबड़ा, नरेंद्र छाबड़ा, त्रिवेश खुराना, हरमीत जयसवाल, रजत गुप्ता, भुवन पालीवाल, अजय गुजराल, माननी विज, सांभा, शुभम गुलाटी, आनंद गर्ग, हार्दिक परूथी, केवल कुमार, संदीप घई, दीपू नागपाल, निशि कुकरेजा, हेम रस्तोगी, अमरदीप सिंह अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत