बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने लॉन्च किया ‘फर्टिलिटी सर्कल’ भारत की पहली टोल-फ्री सपोर्ट लाइन

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नई दिल्ली : बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने फर्टिलिटी सर्कल (1800 123 1515) लॉन्च किया भारत की पहली टोल-फ्री और अनरिकॉर्डेड सपोर्ट लाइन। यह फर्टिलिटी काउंसलिंग सेवा पूरे भारत में अंग्रेज़ी और हिंदी में उपलब्ध है, और जल्द ही इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी शुरू करने की योजना है। यह सेवा उन लोगों के लिए है जो प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं, पेरेंट्स बनने की कोशिश कर रहे हैं, इससे संबंधी ट्रीटमेंट पर विचार कर रहे हैं या फर्टिलिटी समस्याओं से संभंदित मन में सवाल लिए हुए हैं।

 जब बात प्रेग्नेंसी या फर्टिलिटी समस्याओं से जुड़ी होती है, तो लोग अक्सर चुप रह जाते हैं। कई बार उन्हें समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें या किससे बात करें। एक सर्वे में पता चला कि इंफर्टिलिटी का सामना कर रहे 90% से अधिक लोग भावनात्मक दवाब महसूस करते हैं, लेकिन केवल 29% लोग ही समय पर मदद लेते हैं। कई लोग मदद लेने में दो साल से भी अधिक समय की देरी कर देते हैं, क्योंकि उन्हें शर्म, उलझन या सही जगह की जानकारी नहीं होती। फर्टिलिटी सर्कल, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की वह पहल है जहाँ पूरी गोपनीयता के साथ, बिना किसी दबाव और जजमेंट के लोगों को फर्टिलिटी से संभंधित सही मागदर्शन मिलेगा।

ग्लोबल रिसर्च के अनुसार हर तीन में से एक व्यक्ति फर्टिलिटी समस्याओं के कारण ज़्यादा तनाव, चिंता या डिप्रेशन महसूस करते हैं। भारत में जो लोग फर्टिलिटी ट्रीटमेंट ले रहे हैं, उनमें यह तनाव सामान्य तरीके से गर्भधारण करने वालों के मुकाबले छह से सात गुना ज़्यादा पाया गया है। इसका प्रभाव इमोशनल स्ट्रेस से कहीं अधिक है, जिसमें आधे से अधिक लोगों ने जीवनस्तर की क्वालिटी में गिरावट रिपोर्ट की है और 38% लोगों का कहना है कि इलाज के बोझ के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ने तक का विचार किया है।

अभिषेक अग्रवाल, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, ने कहा, "हमने फर्टिलिटी सर्कल की शुरुआत की है ताकि लोग बिना डर, दबाव और किसी लागत के अपनी फर्टिलिटी संबंधी सभी समस्याओं और उलझनों पर खुलकर बात कर सकें। यह सेवा सुनिश्चित करती है बस कोई उनकी बात सुनने वाला हो और उन्हें सवालों से अकेले नहीं जूझना पड़े।“

पारुल त्यागी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, ने कहा कि "फर्टिलिटी सर्कल एक ऐसा स्पेस है जहाँ हर सवाल सुना और समझा जाता है - खासकर तब, जब प्रेग्नेंसी और इंफर्टिलिटी जैसे विषयों पर बात करना आसान नहीं होता। फर्टिलिटी हेल्थ के बारे में बातचीत को सामान्य बनाने और इस सपोर्ट का दायरा और उपलब्धता बढ़ाने के लिए हम अलग-अलग संस्थाओं और प्लेटफॉर्म्स के जुड़ रहे हैं।“फर्टिलिटी सर्कल की मुख्य विशेषताएं : 100% गोपनीय और अनरिकॉर्डेड * एक्सपर्ट काउंसलर्स द्वारा निष्पक्ष और समझदारी भरी सलाह * कोई जजमेंट और दबाव नहीं * अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध (अन्य क्षेत्रीय भाषाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी)

* किसी भी व्यक्ति, दंपत्ति या परिवारजनों के लिए जिनके फर्टिलिटी सम्भंदित सवाल हों * सेवा उपलब्ध है – सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ इस पहल के जरिए अपने केयर मॉडल को और मजबूत कर रहा है। यह दर्शाता है हम ना केवल चिकित्सा रूप से भरोसेमंद सेवा देते हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी पेशेंट्स का पूरा साथ देते हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ द्वारा फर्टिलिटी सर्कल: जहाँ कोई भी सवाल कम महत्वपूर्ण नहीं बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ का फर्टिलिटी सर्कल एक सपोर्ट सिस्टम है जो फर्टिलिटी संबंधित आपकी हर बात सुनता है। फर्टिलिटी काउंसलर से बात करने के लिए, 1800 123 1515 पर कॉल करें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार