सीएमए जयपुर चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्टस ऑफ इंडिया जयपुर चैप्टर को वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर भारत क्षेत्र के कैटेगरी “A” में बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। चैप्टर की ओर से चेयरपर्सन सीएमए पूर्णिमा गोयल, सेक्रेटरी सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक व कोषाध्यक्ष सीएमए डॉ. दीपक कुमार खण्डेलवाल ने यह पुरस्कार दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्टस ऑफ इंडिया एनआईआरसी द्वारा दिल्ली में आयोजित वार्षिक साधारण सभा व अवार्ड समारोह में प्राप्त किया।

चैप्टर की चेयरपर्सन सीएमए पूर्णिमा गोयल ने बताया कि सीएमए स्टूडेंट्स, मेम्बर्स व प्रोफेशनल के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए जयपुर चैप्टर को बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही सदस्यों के तकनीकी ज्ञान में अभिवृद्धि और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न वेबीनार व सेमीनार भी आयोजित किये गये। सीएमए सेक्रेटरी सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग, शिक्षण कक्षायें, मोटिवेशनल सेमीनार, इन्डस्ट्री विजिट, कैम्पस प्लेसमेंट, सेमीनार आदि विविध गतिविधियों को आयोजित किया गया है ।

एनआईआरसी के सेक्रेटरी सीएमए राकेश यादव ने यह उपलब्धि हासिल करने का श्रेय प्रबंध कमेटी के सभी सदस्यों, स्टाफ और चैप्टर के सम्मानीय सदस्यों के अथक प्रयासों को दिया। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया संसद के अधिनियमों के तहत बनी एक संवैधानिक संस्था है जिसके संपूर्ण भारत में 117 चैप्टर है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड