राजू मंगोड़ीवाला को मिली तेलंगाना और उड़ीसा के प्रवासी समन्वयक की जिम्मेदारी

०  आशा पटेल ० 
जयपुर : राजस्‍थान फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के व्यवसायी एवं सक्रिय समाजसेवी राजू मंगोड़िवाला को तेलंगाना और ओडिशा राज्यों का प्रवासी समन्वयक मनोनीत किया गया है। राजू मंगोड़ीवाला को प्रवासी समन्‍वयक का प्रभार मिलने के बाद हैदराबाद में प्रवासी सम्‍मेलन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 26 सितंबर को हैदराबाद में होने वाले इस सम्मेलन में मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शिरकत करेंगे।

 राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि दिसंबर में जयपुर में राज्‍य सरकार की ओर से प्रवासी सम्‍मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश- विदेश से राजस्‍थानी मूल के उद्योगपतियों आमंत्रित किया गया है। हैदराबाद में सम्‍मेलन के माध्‍यम से दक्षिण के राज्‍यों में निवास करने वाले राजस्‍थानी मूल के उद्यमियों को दिसम्‍बर में होने वाले प्रवासी सम्‍मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके माध्‍यम से प्रवासी राजस्‍थानियों को राजस्‍थान के आर्थिक और सामाजिक विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार