पिंक सिटी प्रेस क्लब के 34वें स्थापना दिवस पर रंगबिरंगी रोशनी में नहाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के 34वंे स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को विधायक गोपाल शर्मा, फर्स्ट इण्डिया सीईओ पवन अरोड़ा एवं महात्मा गांधी हॉस्पिटल के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र पारीक, क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, क्लब महासचिव मुकेश चौधरी ने लाइट डेकोरेशन स्वीच ऑन कर शुभारम्भ किया। साथ ही फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने अतिथि विधायक गोपाल शर्मा एवं पवन अरोड़ा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा एवं पवन अरोड़ा ने प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं क्लब सदस्यों को स्थापना दिवस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। क्लब उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य निखलेश शर्मा, दिनेश कुमार सैनी, अनिता शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर एवं विकास आर्य ने विधायक गोपाल शर्मा एवं फर्स्ट इण्डिया सीईओ पवन अरोड़ा और महात्मा गांधी हॉस्पिटल के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चौधरी को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सबरंग संस्था की कलाकार चुनमुन शर्मा ने एक दन्ताय गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कलाकार प्रकाश एवं शिल्पी शर्मा ने देवर भाभी की नोक-जोक पर अपनी विशेष प्रस्तुति दी। शालू सागर ने भवाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। आओ जी आओ म्हारा हिवडेरा पावणा.......,चरी नृत्य, ओर रंग दे म्हाने ओर रंग दे समुहिक नृत्य, नृत्य पिया आओ तो मनरेडी बात करल्या, हिबडा से दूर मत जा लगजावे तावड़िया, 
11 मटके सर पर रख कांच के गिलास पर चलकर नृत्य सहित अनेक राजस्थानी लोकनृत्योें की प्रस्तुति दी गई। प्रेस क्लब में नेशनल पार्क केवलादेव (घना) का सेल्फी पाइंट आकृर्षण का केन्द्र रहा। 23 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 24 अक्टूबर को सम्मान समारोह में लाईफ टाइम अचीवमेन्ट, बेस्ट प्रिण्ट एण्ड इलैक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर, फोटो जर्नलिस्ट, कैमरामैन एवं विशेष सम्मान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड