मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ सकते हैं सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया : ऋतु शुक्ला

० आशा पटेल ० 
जयपुर। वर्तमान समय में सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया दोनों मिलकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ सकते हैं। केंद्र सरकार की टेली मानस पहल के माध्यम से स्कूल के बच्चों और कामकाजी वर्ग के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह बात प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने राजस्थान विधानसभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब आॅफ राजस्थान में कही। उन्होंने मीडिया वर्कशॉप को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार आमजन के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
यूनिसेफ राजस्थान और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई इस कार्यशाला में 'वॉइसेज ऑफ रेजिलिएंस:द रोल ऑफ मीडिया इन प्रमोटिंग मेंटल हेल्थ' विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर यूनिसेफ राजस्थान के चीफ इंचार्ज रूषभ हेमानी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य वेलनेस वीक के अवसर पर हम केवल पेशेवरों के रूप में नहीं, बल्कि एक साझा मिशन के साझेदारों के रूप में काम करने के लिए यहां एक​त्र हुए हैं। 
उन्होंने कहा कि यदि हम आत्महत्या की रोकथाम चाहते हैं, तो हमें एक साथ काम करना होगा। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश माथुर ने पाठकों के दृष्टिकोण से सकारात्मक और नकारात्मक समाचारों के बीच संतुलन बनाए रखने में मीडिया की जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस दौरान आईआरएस हरिनारायण मीणा, एम्स जोधपुर की डॉ.नीति रुस्तगी, यूनिसेफ के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट संजय निराला,
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील शर्मा, कवि व स्तंभकार राजेश कुमार व्यास, वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. मीना शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा और यूनिसेफ के हेल्थ ऑफिसर डॉ. अनुराग ने भी अपने विचार रखे।
समापन सत्र में यूनिसेफ के कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट अंकुश सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।फ़्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रविता शर्मा ने बताया कि इस विषय की गंभीरता देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ दिवस पर यह आयोजन किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड