श्रीनगर के इंदिरा गाँधी ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल 30 अप्रेल तक

० आशा पटेल ० 
जयपुर , ट्यूलिप फूलों की महक सिर्फ श्रीनगर के इन्दिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में ही नहीं बल्कि नीदरलैंड में दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन केकन होफ में भी महकती है। श्रीनगर की भांति नीदरलैंड में भी हर वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल मार्च से मई तक मनाया जाता है। केकन होफ गार्डन में ट्यूलिप की 800 प्रजातियों में लगभग 70 लाख फूल खिलते हैं। एशिया के सबसे बड़े इन्दिरा गांधी मेमोरियल गार्डन में 75 प्रजातियों में लगभग 18 लाख फूल खिलते हैं। यह गार्डन 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
यह गार्डन श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील से कुछ दूरी पर जवरवान पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। श्रीनगर गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। ट्यूलिप गार्डन में रोजाना पूरे भारत से हजारों पुष्प प्रेमी व्यक्ति फूलों का अवलोकन करने आते हैं। यहाँ आज तक लाखों लोग ट्यूलिप फूलों को देखने का आनंद उठा चुके हैं।

 ट्यूलिप गार्डन में दर्शक गार्डन में सिर्फ 2 घंटे ही ठहर सकता है। गार्डन में पॉलिथीन का उपयोग मना है। ट्यूलिप गार्डन में किसी भी तरह का नशा करना सख्त मना है। गार्डन में किसी भी तरह का हथियार व वाद्य लाना भी सख्त मना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास