० आशा पटेल ० जयपुर। सांगानेर विकास नागरिक मंच एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के तत्वावधान में श्री घनश्याम बगरेट स्टेडियम, सांगानेर में आयोजित सांगानेर नागरिक जनसुनवाई में 87 कॉलोनियों के संकट, औद्योगिक अस्तित्व, प्रदूषण नियंत्रण, रोजगार, नागरिक सुविधाओं तथा सांगानेर के समग्र विकास पर गंभीर मंथन हुआ। कार्यक्रम का सञ्चालन सांगानेर विकास नागरिक मंच के अध्यक्ष राजेंद्र कुम्भज ने किया | कार्यक्रम का प्रारंभ दधिची पटेल की टीम ने संविधान गीत से किया | जनसुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रेम कृष्ण शर्मा, प्रतापनगर की 87 कॉलोनियों की संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनंदन हाड़ा, समिति के महासचिव परशुराम चौधरी , पूर्व न्यायाधीश राहुल टेकचंद, सवाई सिंह, प्रो. गोपाल गोदानी, शमसुद्दीन, फरीदा सैयद तथा आर.सी. शर्मा ने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और सुझाव दिए। संघर्ष समिति महासचिव परशुराम चौधरी , रामअवतार, राधामोहन गुर्जर, रामेश्वर नेताजी, अशोक शर्मा , पत्रकार आशा पटेल , अनिल यादव , ललित सहित अनेक नागरिकों ने 87 कॉलोनियों के नियमितीकरण, प्रदूषित नालों, लघु एवं पारंपरिक उद्योगों के संरक्षण, र...
टिप्पणियाँ