जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में कौशल,तकनीक और एआई के भविष्य पर उद्योग विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
० आशा पटेल ०
जयपुर : जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी ने बीएफएसआई एंड सर्विस सेक्टर फ्यूचर्स फोरम का आयोजन किया। फोरम की थीम “बीएफएसआई और सर्विस सेक्टर की नई दिशा: भविष्य के लिए कौशल, तकनीक और एआई” रही। इसमें उद्योग जगत के वरिष्ठ विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बीएफएसआई और सर्विस सेक्टर में बदलते करियर, जरूरी कौशल, तकनीक और नेतृत्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना ने कहा, “जेकेएलयू में हमारा मानना है कि भविष्य उन प्रोफेशनल्स का है, जो मजबूत बुनियादी ज्ञान के साथ तकनीक, बदलाव के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता और स्पष्ट उद्देश्य को जोड़ सकें। इस तरह के मंच छात्रों को सीधे उद्योग विशेषज्ञों से सीखने और तेजी से बदलती कार्य दुनिया के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं।जेके ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट, ग्रुप एचआर, प्रेम सिंह ने कहा, “तकनीक, ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और काम करने के नए तरीकों के कारण बीएफएसआई और सर्विस सेक्टर तेजी से बदल रहे हैं। युवाओं के लिए इसमें कई नए अवसर हैं, लेकिन सफलता के लिए उन्हें लगातार सीखना, बदलाव के अनुसार खुद को तैयार करना और अपने क्षेत्र के ज्ञान के साथ डिजिटल और मानवीय कौशल विकसित करना होगा।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी और इंडस्ट्री को मिलकर ऐसे मंच तैयार करने चाहिए, जहां छात्र उद्योग के अनुभवी लोगों से सीख सकें और खुद को केवल आज की नौकरियों के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं के लिए भी तैयार कर सकें।फोरम में पहली पैनल चर्चा “बैंकिंग और फिनटेक में सफल करियर: अवसर, चुनौतियां और आगे की राह” विषय पर हुई। इसमें बीएफएसआई सेक्टर में उभरते करियर विकल्पों, बदलती स्किल्स और फिनटेक व डिजिटल बदलाव के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। पैनल में संजिब सुब्बा, फाउंडर, काठमांडू फिनटेक; सचिन शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-II एवं नेशनल मैनेजर, एचआर, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक; और संजय ठाकुर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड शामिल हुए। संचालन जेकेएलयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिया सुरेका ने किया।
दूसरी पैनल चर्चा “सर्विस सेक्टर में काम का भविष्य: नई भूमिकाएं, नए कौशल और नेतृत्व की बदलती अपेक्षाएं” विषय पर हुई। इसमें तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच कार्यस्थल की बदलती जरूरतों, नए दौर की नौकरियों और नेतृत्व के लिए जरूरी क्षमताओं पर विचार रखे गए। पैनल में एम. लक्ष्मणन, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, लार्सन एंड टुब्रो; अभिषेक कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड; और शिखा रस्तोगी, सीएचआरओ एवं बोर्ड एडवाइजर, ब्लूम सीई टेक्नोलॉजीज शामिल हुए। संचालन हरि शंकर सिंघानिया स्कूल ऑफ बिजनेस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिंद्य घोषाल ने किया।
इस फोरम के माध्यम से जेकेएलयू ने इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच सहयोग तथा छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने वाली शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम ने छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और बीएफएसआई व सर्विस सेक्टर में सफल करियर के लिए जरूरी कौशल और बदलते अवसरों को समझने का मंच प्रदान किया।

टिप्पणियाँ