क्राइम थ्रिलर ‘प्रतिशोध’ ने बढ़ाया अपना दायरा,अब टाटा प्ले बिंज पर भी उपलब्ध
० योगेश भट्ट ०
मुंबई : साक्षर मीडिया की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘प्रतिशोध’ ने वेव्स ओटीटी पर दर्शकों की सराहना प्राप्त करने के बाद अब अपनी डिजिटल पहुंच को और विस्तारित कर लिया है। एक सफल वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में यह बहुचर्चित वेब सीरीज़ अब टाटा प्ले बिंज पर भी उपलब्ध हो गई है, जिससे देशभर के दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे।
अदिति सनवाल, सुधा चंद्रन, सत्यकाम आनंद, रोहित हांडा, वरुण जोशी और आशुतोष कौशिक जैसे कलाकारों से सजी प्रतिशोध एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है, जो बदले, न्याय, रिश्तों में विश्वासघात और मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।
वेव्स ओटीटी पर अपनी रिलीज़ के बाद से इस सीरीज़ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इसके सशक्त कथानक, दमदार अभिनय और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति ने इसे दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई। अब टाटा प्ले बिंज पर उपलब्ध होने के साथ ही प्रतिशोध के और अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है।
साक्षर मीडिया के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज़ के निर्माता एवं क्रिएटिव डायरेक्टर पुनीत कुमार कनौजिया ने कहा,
"पिछले एक वर्ष में प्रतिशोध को दर्शकों से जो प्यार और समर्थन मिला है, वह हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा है। यह सफलता हमारी पूरी टीम, कलाकारों और तकनीकी सहयोगियों की मेहनत का परिणाम है। अब टाटा प्ले बिंज पर इसकी उपलब्धता हमारे लिए एक नई उपलब्धि है, जिससे यह कहानी और अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी।
उन्होंने आगे कहा,"साक्षर मीडिया हमेशा ऐसी कहानियां प्रस्तुत करने का प्रयास करता है जो मनोरंजन के साथ दर्शकों के मन में एक भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करें। प्रतिशोध को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद ने हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। वर्तमान में हम फिल्मों और डिजिटल कंटेंट से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
अजय के पन्नालाल द्वारा निर्देशित प्रतिशोध में अनुभवी और लोकप्रिय कलाकारों का सशक्त अभिनय देखने को मिलता है। टीवी और डिजिटल माध्यम के दर्शकों के बीच पहले से लोकप्रिय चेहरे इस सीरीज़ को और भी आकर्षक बनाते हैं। वेव्स ओटीटी पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब टाटा प्ले बिंज पर उपलब्ध प्रतिशोध अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए नई दर्शक पीढ़ी तक पहुंचने और भारतीय स्वतंत्र डिजिटल कंटेंट की पहचान को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

टिप्पणियाँ