संदेश

मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा,सातों ब्लॉक एकजुट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। पालम विधानसभा क्षेत्र के मधु विहार वार्ड में वर्षों से चली आ रही सीवर, दूषित जलापूर्ति, जलभराव, खराब सड़कों और बढ़े हुए पानी के बिलों की समस्याओं को लेकर रविवार को आयोजित जनसभा में सातों ब्लॉकों सहित मधु विहार वार्ड के विभिन्न हिस्सों से आए निवासियों ने एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और स्थायी समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध जनआंदोलन की चेतावनी दी। जनसभा में लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायतों और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। कई परिवारों को सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी के कारण अपने ही घरों और गलियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल आवाजाही, महिलाओं और बुजुर्गों की दैनिक आवाजाही तथा परिवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लोगों में गंभीर चिंता है। जनसभा में Block-B की गंभीर सीवर समस्या, मधु विहार सरकारी स्कूल के पास सीवर एवं जलभराव, C-1 ब्लॉक में सीवर एवं गंदे पानी की समस्या, जलापूर्ति, अत्यधिक पानी के बिल तथा वर्षों से अधूरे पड़े डीप सीवर कार्य को प्रमुखता से उठाया गया। RWA मधु विहार के प्रधान रणबीर...

समाज शास्त्रीय चिंतन मजबूत करने की जरूरत : डॉ.जी एल.शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से प्रख्यात समाजशास्त्री प्रो. एन. के. सिंघी की स्मृति में 'समकालीन भारत में बदलते सामाजिक मुद्दों का परिदृश्य' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जीएल. शर्मा ने आधुनिक समाजशास्त्रीय चिंतन को भारतीय सामाजिक दर्शन से जोड़ते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।  उन्होंने "वसुधैव कुटुम्बकम", "सर्वे भवन्तु सुखिनः" और "मैं से हम की यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया कि वास्तविक विकास वही है, जिसमें व्यक्ति के साथ समाज और समाज के साथ अंतिम व्यक्ति का कल्याण जुड़ा हो। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत को अपनी सामाजिक समस्याओं और सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए पश्चिम की नकल करने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास अपनी गहरी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा है, जिसके आधार पर भारतीय समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए अपने दृष्टिकोण विकसित किए जा सकते हैं। डॉ. शर्मा ने भारतीय सामाजिक दर्शन और आधुनिक समाजशास्त्रीय चिंतन के बीच संबंध को रे...

देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ग्लोबल ऑडिटोरियम में आईटी विंग द्वारा चार दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इम्पॉवरिंग द सेल्फ (खुद को सशक्त बनाएं) विषय पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से इंजीनियर, एआई एक्सपर्ट और टेली कम्युनिकेशन से जुड़े चार सौ से अधिक आईटी प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य आईटी फील्ड में वर्कलोड और स्ट्रैस से गुजर रहे प्रोफेशनल्स का जीवन आनंदमय बनाना है। इसमें राजयोग विशेषज्ञ जीवन जीने की कला, समय प्रबंधन, मन प्रबंधन, तनावमुक्त जीवन आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आज पूरी दुनिया तकनीक के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन तकनीक को दिशा देने वाला मनुष्य स्वयं कितना सशक्त है, यह अधिक महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर की क्षमता बढ़ाने के लिए हम लगातार नए सॉफ्टवेयर और अपडेट करते हैं, लेकिन अपने मन को सकारात्मक विचारों और श्रेष्ठ संस्कारों से अपडेट करना भी उतना ही आवश्यक है। व्यक्ति के भीतर शांति, आत्मविश्वास, धैर्य और निर्णय लेने की शक्ति होगी तो वह किसी भी चुनौती का स...

जयपुर में सीए प्रोफेशनल का गिफ्ट सिटी व सर्विस एक्सपोर्टस में सीए फर्म्स को नए अवसर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । भारत तेजी से दुनिया के प्रोफेशनल और बिजनेस सर्विसेज हब के रूप में उभर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का सर्विस एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 421.3 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें बिजनेस सर्विस का योगदान 124.2 अरब डॉलर यानी करीब 29.5 प्रतिशत रहा। वहीं भारत में 2,117 ग्लोबल केपेबिलिटी सेंटर्स लगभग 23.6 लाख प्रोफेशनल्स के साथ करीब 98.4 अरब डॉलर का वार्षिक रेवेन्यू जेनरेट कर रहे हैं। इन के बीच भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अवसर अब अकाउटिंग audit और टेक्सेशन से आगे बढ़कर ग्लोबल consulting, फाइनेंस सर्विस , गिफ्ट सिटी और इंटरनेशनल प्रोफेशनल्स सर्विस तक पहुंच रहे हैं। इसी दिशा में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ग्लोबल ट्रेड एंड सर्विस कमिटी के तत्वावधान में जयपुर में “ICAI Global Orbit: From GCCs to Global Leadership” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी ICAI की जयपुर शाखा, CIRC द्वारा की गई। कार्यक्रम में इस बात पर मंथन हुआ कि भारत की प्रोफेशनल प्रतिभा को वैश्विक अवसरों से कैसे जोड़ा जाए और भारतीय प्रोफेशनल्स ए...

शिक्षक होते हैैं छात्र एवं राष्ट्र के चरित्र निर्माता-अशोक महेश्वरी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महामना मालवीय मिशन, जयपुर द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि अशोक महेश्वरी,अतिरिक्त महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं मुख्य वक्ता नर्बदा इंदौरिया, अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय, राजस्थान सरकार, द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत एवं बी. एच. यू. कुल गीत प्रस्तुत हुए। मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने  कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के अवगुणों को सद्गुणों में परिवर्तित करने की विलक्षण क्षमता रखते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्हें तथा सभी सम्माननीय शिक्षकगणों को मालवीय मिशन की ओर से शत-शत नमन किया। संस्थापक अध्यक्ष के.के. पाराशर ने डॉ. राधाकृष्णन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने, मालवीय मिशन, जयपुर की ओर से, कुल 20 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।...

ऑल इण्डिया प्रथम रैंक प्राप्त जयपुर की वैष्णवी एम सक्सेना बनी सेना में लेफ्टिनेंट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : शहर की प्रतिभाशाली 22 वर्षीय बेटी वैष्णवी एम सक्सेना ने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त किया। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए वैष्णवी को दो बार कमांडेंट सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएसन से भी पुरस्कृत किया गया। बचपन से ही वैष्णवी का सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना रहा है जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर साकार किया। वैष्णवी ने अपनी स्कूली शिक्षा महारानी गायत्री देवी (एमजीडी) गर्ल्स स्कूल से प्राप्त की उसके पश्चात आरसीईआरटी द्वारा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री विशेष योग्यता सहित प्रथम श्रेणी से प्राप्त की तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातक भी किया है। वैष्णवी एनसीसी की सक्रिय कैडेट रही हैं तथा राष...

केन्द्र सरकार जातिगत जनगणना के उद्देश्य को विफल करना चाहती है : देवेन्द्र यादव

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। देश में पिछले कुछ समय से सरकारी संसाधन सीमित लोगों पर ही व्यय किए जा रहे है, देश में अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब व्यक्ति गरीब होता जा रहा है, अमीर-गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है, क्योंकि सरकारी संसाधनों का लाभ चुनिंदा लोगों को मिल रहा है और देश के अधिकांश नागरिक इससे वंचित हो रहे है।  सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार यह आवाज उठायी जा रही थी कि सरकारी योजनाओं एवं सरकारी संसाधनों का लाभ देश के वंचित वर्ग को भी मिले किन्तु केन्द्र सरकार लगातार इसकी अनदेखी कर रही है इस पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने इस मुद्दें को प्रमुखता से उठाया और सरकार को नींद से उठाने का कार्य किया, दबाव के कारण केन्द्र सरकार को मजबूरी में जातिगत जनगणना करवाने की घोषणा करनी पड़ी। जातिगत जनगणना का फैसला उस वक्त आया जब पहलगाम में एक बड़ा हादसा हुआ था और देश के निर्दोष नागरिकों की जान गई थी और भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध जनमत बनना शुरू हो गया था। नेता विपक्ष राहुल गाँधी जातिगत जनगणना के मुद्दे को लगातार सडक़ से संसद तक उठा रहे थे किन्तु सरकार द्वारा...