शिक्षक होते हैैं छात्र एवं राष्ट्र के चरित्र निर्माता-अशोक महेश्वरी
० आशा पटेल ०
जयपुर। महामना मालवीय मिशन, जयपुर द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि अशोक महेश्वरी,अतिरिक्त महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं मुख्य वक्ता नर्बदा इंदौरिया, अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय, राजस्थान सरकार, द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
जयपुर। महामना मालवीय मिशन, जयपुर द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि अशोक महेश्वरी,अतिरिक्त महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं मुख्य वक्ता नर्बदा इंदौरिया, अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय, राजस्थान सरकार, द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत एवं बी. एच. यू. कुल गीत प्रस्तुत हुए। मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के अवगुणों को सद्गुणों में परिवर्तित करने की विलक्षण क्षमता रखते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्हें तथा सभी सम्माननीय शिक्षकगणों को मालवीय मिशन की ओर से शत-शत नमन किया।
संस्थापक अध्यक्ष के.के. पाराशर ने डॉ. राधाकृष्णन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने, मालवीय मिशन, जयपुर की ओर से, कुल 20 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व निदेशक, डॉ उमा जोशी, पूर्व आचार्य अरूण कुमार पारिक सम्मिलित हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी शिक्षिकाओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षक, छात्रों के चरित्र निर्माण के साथ देश के चरित्र का निर्माण भी कर रहे हैं। मुख्य वक्ता नर्बदा इंदौरिया ने डॉ. राधाकृष्णन एवं महामना मालवीय को नमन करते हुए कहा कि, उन दोनों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, हमें उच्च कोटि के गुरुओं की जीवनी को भी पाठ्यक्रमों में सम्मिलित करना चाहिए, जिससे छात्रों का चरित्र निर्माण हो सके।कार्यक्रम के अंत में मालवीय मिशन के महामंत्री गिरधर गुप्ता ने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, अतिथिगण, सभी शिक्षकगणों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। समारोह में राजस्थान हौस्पिटल के चैयरमेन डॉ एस एस अग्रवाल, मालवीय मिशन के के के पाराशर, अनिरुद्ध सिंह, नीरज गौड़, एस के जोशी, गिरधर गुप्ता , हेम कांत पाराशर, श्रीकांत गुप्ता, पुष्कर उपाध्याय , बी.के. शर्मा, देवेन्द्र राघव, ऋषि पाराशर, ओ पी शर्मा, सीता राम आदि ने भाग लिया।
माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा एवं प्रबंधक समिति के पूरन सिंह सोलंकी, ऋषि कान्त पारिक, अरुण कुमार पारिक एवं अन्य सम्मानित सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ