IRCTC एजेंटों द्वारा बुक फुली वेटलिस्टेड ड्रॉप्ड टिकट के लिए ओटीपी आधारित रिफंड मिलेगा


नयी दिल्ली -यात्री के पंजीकृत मोबाइल नम्बर (बुकिंग के समय ग्राहक/यात्री द्वारा एजेंट को दिया गया नम्बर) पर एसएमएस के रूप में ओटीपी भेजा जाएगा। रिफंड की राशि पाने हेतु, ग्राहक/यात्री के लिए टिकट बुक करने वाले एजेंट के साथ ओटीपी साझा करना होगा।


भारतीय रेल ने अधिकृत रेलवे टिकट एजेंटों के माध्यम से बुक किए गए टिकटों के लिए एक नई ओटीपी आधारित रिफंड प्रणाली की शुरूआत की है। इसका लक्ष्य उन आरक्षित ई-टिकटों के लिए एक पारदर्शी और ग्राहकों के अनुकूल प्रणाली तैयार करना है, जो रद्द किए गए हों अथवा फुली वेटलिस्टेड ड्रॉप्ड टिकट हों। भारतीय रेल के सार्वजनिक उपक्रम - भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा यह नई प्रणाली लागू की जाएगी।


 इस सुविधा से, यात्री रद्द किए गए टिकट अथवा फुली वेटलिस्टेड ड्रॉप्ड टिकट के लिए अपनी ओर से एजेंट द्वारा प्राप्त की गई धनराशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रद्दीकरण रिफंड प्रक्रिया को सुसंगत बनाना इस योजना का उद्देश्य है, ताकि एजेंटों द्वारा रद्दीकरण धनराशि ग्राहक को समय पर मिल सके।  


ग्राहकों के लिए सलाह  



  1. आरक्षित रेल ई-टिकट की बुकिंग के समय आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट को किसी एक यात्री का सही-सही मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराना।

  2. यह सुनिश्चित करना कि आरक्षित रेल ई-टिकट की बुकिंग के समय एजेंट मोबाइल नम्बर सही-सही दर्ज करे।

  3. यह ध्यान रखना कि ग्राहकों के लिए आरक्षित रेल ई-टिकटों की बुकिंग करने की अनुमति केवल आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को ही है।

  4. यह भी ध्यान रखना कि रद्द टिकटों अथवा फुली वेटलिस्टेड ड्रॉप्ड टिकटों के लिए ओटीपी आधारित रिफंड की प्रक्रिया केवल तभी की जाएगी, जब आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक किया गया हो।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड