बड़वाघाट में गोरधोवान मेला,श्रद्धालुओं ने घोघाडी़ नदी में पैर धोकर पूजा की


मशरक ,छपरा - कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन बाद लगने वाले मशरक प्रखंड के क्षेत्र के बड़वाघाट में गोरधोवान मेला के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने घोघाडी़ नदी में पैर धोकर आस्था से पूजा की। भोर पहर से शुरू हुआ मेला देर शाम तक चलता रहा। दूर-दराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। इस दौरान हर हर गंगे के जयघोष से बड़वाघाट गूंजता रहा। गोरधोवान मेला में पैर धोने के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े ही विधि विधान से घोघाड़ी नदी किनारे बने मंदिर में पूजन अर्चन किया।


इस दौरान धूप, दीप, अक्षत, रोली, चंदन, पुष्प, दूध, दही, शहद, घृत व नैवेद्य समर्पित कर लोगों ने सुख और समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन बाद लगने वाले मेला के अवसर पर बुधवार को लगे मेले में प्रशासनिक तैयारी पूरी तरह चौकस रही। श्रद्धालु के लिए घाटों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। मेला में सीओ मशरक ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बरवाघाट मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्पर दिखाई दिये। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि वरीय पदाधिकारियो के निर्देश पर मेले में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल और महिला बल मौजूद हैं अलग से दर्जनों चौकीदार एवं सादे लिबास में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बल की टीम मेले में रही। अनुमंडल पदाधिकारी मढौरा के निर्देश पर बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था।


क्या है बड़वाघाट का गोरधोवान मेला - बरवाघाट मेले का पौराणिक इतिहास रहा है शास्त्रों के मुताबिक मान्यता है कि घोघारी नदी कालांतर में गंडक नदी थी  इस मेले में काफी श्रद्धालुओं की भीड़ उमर परी मेला मसरख छपरा में आयोजित आयोजित होता है यह एक दिवसीय मेला लगता है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत