गुंजन पंत की फ़िल्म 'सईयां है अनाड़ी' की शूटिंग शुरू


मुंबई - टीवी की किशमिश भौजी यानी भोजपुरी सिनेमा की एंजेल गर्ल गुंजन पंत अब एक बार फिर से बड़े पर्दे की ओर लौट आईं है। वे इन दिनों गौरव झा के साथ एक फ़िल्म की शूटिंग में लग गईं है। फ़िल्म का नाम  'सईयां है अनाड़ी' है, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस फ़िल्म के निर्देशक नीलाभ तिवारी हैं। फ़िल्म पूरी तरह कमर्सिअल है और इसकी कहानी काफी फ्रेश है। 

 

 फ़िल्म को लेकर गौरव झा और गुंजन पंत बेहद उत्साहित हैं। गौरव झा की मानें तो यह फ़िल्म दर्शको को एक अलग ही तरह का मनोरंजन देगा। पटकथा के साथ - साथ संवाद और स्क्रीनप्ले इस फ़िल्म का प्लस पॉइंट होने वाली है। फ़िल्म में कई ऐसे मोड़ हैं, जो दर्शकों को आकर्षित करते रहेंगे। हालांकि अभी फील्म की शूट शुरू ही हुई है, इसलिए कहानी को रिवील नहीं करूंगा। इतना जरूर कहूँगा, फ़िल्म अच्छी है और इसमें मेरे साथ गुंजन पंत हैं। उनके साथ काम कारने  में मज़ा आ रहा है। 

 

 गुंजन पंत ने भी फ़िल्म को नायाब बताया और कहा कि इसमें उनकी भूमिका बेहद सशक्त है। गुंजन कहती हैं कि इन दिनों उनके पास जितनी भी फिल्में हैं, उनमें से ये सबसे अलग है। इसलिए मुझे बेहद खुशी है। गौरव झा के साथ काम करने का अनुभव अच्छा होने वाला है। उनके साथ मेरी पहली फिल्म है। लेकिन अब हमारी अंडरस्टैंडिंग काफी अच्छी हो चली है, तो मुझे पूरी उम्मीद है फ़िल्म सबों को पसंद आएगी। आपको बता दें कि फ़िल्म 'सईयां है अनाड़ी' में गौरव झा और गुंजन पंत के अलावा संजना राज, दीपक सिन्हा, राम मिश्र और अरुण सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड