इन्दिरा गांधी की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन


आयरन लेडी महिला सशक्तिकरण की मिसाल,श्रीमती भूपेश ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गांधी महिलाओं के लिए आदर्श है उनसे हमें दृढ निश्चयी बनना सीखना होगा तथा उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर सुनहरे भारत का निर्माण करना होगा। 


जयपुर । महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि हमारे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। श्रीमती भूपेश सूचना एवं जसम्पर्क विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सुदर्शन आर्ट गैलेरी, जवाहर कला केन्द्र में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद दर्शकों को संबोधित कर रही थीं।


उन्होंने इस अवसर प्रदर्शित छायाचित्रों का अवलोकन किया और सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं श्रेष्ठ चित्रों का प्रदर्शन किया गया है जो कि श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जीवन की झलक दिखा रहे है। उन्होेंने कहा कि आम व्यक्ति को इस प्रदर्शनी से बेहद लाभ होगा तथा देश के श्रेष्ठ प्रधानमंत्री को जानने का मौका मिलेगा। श्रीमती भूपेश ने कहा कि प्रदर्शनी में ऎसे छायाचित्र भी प्रदर्शित किये गये हैें, जिनमे  श्रीमती इन्दिरा गांधी को राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों के दौरे एवं लोगों से मिलते हुए व उनको सम्बोधित करते हुए दर्शाया गया है।


इस अवसर पर आयुक्त सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग डॉ.नीरज के. पवन, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अल्का सक्सेना एवं विभाग के अन्य उच्च अधिकारी तथा बडी संख्या में दर्शकगण भी मौजूद थे।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड