NCC ने अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया


नयी दिल्ली - इस साल एनसीसी के कैडेटों ने महाराष्ट्र, बिहार और केरल की बाढ़ के दौरान चलाए गए राहत अभियानों में अपना बड़ा योगदान दिया। कैडेटों ने खुले दिल से स्वच्छता अभियान, स्वच्छता साइकिल रैली, मेगा प्रदूषण पखवाड़े में हिस्सा लिया और डिजिटल साक्षरता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, रक्तदान शिविर, पौधरोपण और टीकाकरण आदि सरकार की विभिन्न पहलों को लेकर जागरुकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई। एनसीसी की लड़कियों ने सिक्किम में माउंट टेनचेनखांग (6,010 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की वहीं लड़कों ने हिमाचल प्रदेश के माउंट हनुमार टिब्बा (5,982 मीटर) पर चढ़ने में सफलता पाई।


विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह समारोह कल रक्षा सचिव डा. अजय कुमार और एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा द्वारा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर राष्ट्र की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। उन्होंने पूरी एनसीसी बिरादरी की ओर से शहीदों को पुष्प अर्पित किए। एनसीसी का स्थापना दिवस देश भर में मनाया जा रहा है। कैडेट मार्च, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।


एनसीसी की बहुमुखी गतिविधियां और विविध पाठ्यक्रम युवाओं को उनके विकास के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं। कई कैडेटों ने खेल और रोमांच के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से राष्ट्र और संगठन को गौरवान्वित किया है। एनसीसी युवाओं को देश के जिम्मेदार नागरिकों में ढालने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड