पांच सैनिक स्‍कूलों में 2020-21 के लिए छात्राओं के नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू


पांच सैनिक स्‍कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा-6 में छात्राओं के नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। ये स्‍कूल चंद्रपुर (महाराष्‍ट्र), बीजापुर (कर्नाटक), कोडागू (कर्नाटक), कालीकिरी (आंध्रप्रदेश) और घोराखाल (उत्‍तराखंड) में हैं।


      ऑनलाइन आवेदन फॉर्म www.sainikschooladmission.in. पर उपलब्‍ध है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर मॉर्डन प्रश्‍न पत्र भी उपलब्‍ध हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 6 दिसम्‍बर 2019 है। प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2020 को होगी।


नामांकन प्रक्रिया का विवरण इस प्रकार है-


 
















योग्‍यता (उम्र)



परीक्षा का विषय और प्रश्‍नों की संख्‍या



चयन प्रक्रिया



01, अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच जन्‍म लेने वाली छात्राएं



लिखित परीक्षा (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न) जिसमें शामिल है


गणित (50)


सामान्‍य ज्ञान (25)


भाषा (25)


बुद्धिमता  (25)



लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर चयन  



और अधिक जानकारी के लिए आवेदक हेल्‍पलाइन नम्‍बर 7827969316 और 7827969318 पर सोमवार से शनिवार तक कार्य अवधि के दौरान कॉल कर सकते हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अक्‍तूबर, 2019 में सैनिक स्‍कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में चरणबद्ध तरीके से छात्राओं के नामांकन के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी थी। यह फैसला शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही ऊपर वर्णित पांच सैनिक स्‍कूलों में लागू किया जा रहा है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड