राम मंदिर पर सिंगर खुशबू उत्तम ने गाया शानदार गाना


राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उसके बाद अपने गाने 'एक टाली राजा जी ईंटा ले के जाना' को मिल रहे रेस्पांस से खुशबू उत्तम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान पूरे देश की जनता कर रही है।


यह देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों से जुड़ी आस्था का मामला था, कि राम मंदिर अयोध्या में बने। इस पर विवाद था, जो अब हल हो गया। इससे मैं बेहद खुश हूं। अब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, उसके लिए जनजागृति को समर्पित मेरा यह गाना है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है, यह मेरे लिए दुगनी खुशी की बात है।


भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर मौके को अपने संगीत को बड़ी संजीदगी से भुनाती है। ऐसा एक बार फिर तब हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चले आ रहे अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद का निपटारा आसानी से कर दिया और कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का फैसला दिया। कोर्ट के इस फैसले से खुश भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर खुशबू उत्तम ने राम मंदिर पर अब तक का शानदार गाना गाया है, जो लोगों के बीच खूब वायरल भी हो रहा है।



गाने के बोल हैं - एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना। खुशबू उत्तम का यह गाना बेहद कर्णप्रिय है। इसमें गाने में एक महिला अपने पति से कह रहीं है कि वे अपने ईंट भट्ठे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए एक टेलर ईंट लेकर जाएं। वह कोर्ट के इस फ़ैसले से बेहद खुश हैं। बता दें कि इस खूबसूरत गाने के लिरिक्स को गणेश काजल ने लिखा है। म्यूजिक चंदन सिंह का है और डायरेक्टर परवीन उत्तम हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। वहीं, एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना को खुशबू उत्तम के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड