रामपुर महोत्‍सव में खूब चला चंबल बॉय रवि यादव का जादू


रवि यादव, राजकुमार आर पांडे की फिल्‍म 'पांचाली' से फिल्‍मों में डेब्‍यू कर रहे हैं, जिसमें रानी चटर्जी जैसी दिग्‍गज अदाकारा के साथ काम करने का मौका मिला है।  इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्‍मों का ऑफर हैं, जिसको लेकर वे काम कर रहे हैं।

 

रामपुर - भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में चंबल बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता रवि यादव को खूब शूट करती है। क्‍योंकि अभी तक उनकी कोई फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर आयी नहीं है, लेकिन भोजपुरी सिने लवर्स के बीच अभी से ही उनका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। इसकी एक झलक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जहांगीराबाद स्थित रामपुर धाम में आयोजित भव्‍य रामपुर महोत्‍सव में देखने को मिली, जहां रवि यादव का जादू लोगों पर सर चढ़ कर बोल रहा था।

 

रवि यादव जब महोत्‍सव के दौरान मंच पर आये, तो उनके फैंस और भोजपुरी प्रेम दर्शकों ने पूरे दिल से उनका स्‍वागत किया। मौके पर रवि ने अपने दमदार परफार्मेंस से उनका दिल तो जीता ही, साथ मैं जब दर्शक उनसे हाथ मिलाने को बेताब हो रहे थे। तब उन्‍होंने स्‍टेज से नीचे उतर कर उनका अभिवादन भी किया। उनसे हाथ मिलाया और कुछ से‍ल्फियां भी ली। रवि ने इस मौके को खूब भुनाया। लोगों से अतरंगी संवाद भी किये, जिस पर खूब तालियां भी बजी। बाद में उन्‍होंने इस स्‍टेज शो को अपने जीवन का यादगार पल बताया और साथ ही महोत्‍सव के चेयरमैन आनंद मोहन और कुलदीप वर्मा का आभार व्‍यक्‍त किया।

 

 उनके पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि फिल्म के बाद अब स्‍टेज शो के अनुभव ने रवि यादव के कांफिडेंस का बूस्‍ट किया है। यह उनके लिए नया अनुभव जरूर है, जिससे उनको फायदा ही मिलने वाला है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत