Auto Expo 2020 में रिलायंस जियो ने दिखाई,कैसी होगी कनेक्टेड कारों की दुनिया

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो  के 15वें एडिशन का आगाज़ 5 फरवरी से हो गया है। दुनिया भर से कार निर्माता नई से नई ऑटो टेक्नॉलोजी और खूबसूरत कारें लेकर आए हैं। कारों के इस जमावड़े के बीच रिलायंस जियो ने कनेक्टेड व्हीकल इको सिस्टम पेश किया है। 4कनेक्टिविटी पर आधारित इस इको सिस्सटम में  डिवाइसेज और प्लेटफॉर्म के साथ डेटा एनालिटिक्स की भी तकनीक प्रर्दशित की गई है।



 आपकी ड्राइविंग अच्छी है या खराब यह अब कनेक्टेड कार आपको बताएगी। डेशकैम के डाटा का विशलेषण करड्राइवर को कार ड्राइव करने में मदद भी करेगी। साथ ही जियो तकनीक से कनेक्टेड कार सड़क पर आने वाले खतरों से भी ड्राइवर को आगाह करेगी ताकी कीमती जिंदगिया बचाई जा सकें। जियो ने इस तकनीक को एडवांस ड्राइवर असिसटेंट सिस्टम का नाम दिया है।


 रिलायंस जियो ने ऑनबोर्ड डायग्नॉस्टिक कार कनेक्ट नाम का एक डिवाइस भी ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया है। यह कार के ऑन बोर्ड पोर्ट में आसानी से फिट हो जाता है। सिम से लैस यह डिवाइस कार को वाई-फाई जोन में बदल देगा। जिससे 8 मोबाइल या अन्य डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं।  इसके अलावा कार के मल्टीपल सेंसर्स को भी इस डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। तो अब आप कार की हर एक हरकत को और उसके रखरखाव के बारे में इन्फॉर्मेशन को अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। कार में कितना ईंधन बचा है या फिर कार का कोई दरवाजा तो नही खुला इसकी भी जानकारी आप तक आपकी कनेक्टेड कार पहुंचा देगी। कार को ट्रेक करना भी अब आसाना हो जाएगा। वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ इन्फोटेनमेंट तो मिलेगा ही।


 रिलायंस जियो की यह तकनीक जियो की 4जी वोल्टी तकनीक पर चलेगी। ट्राई के मुताबिक जियो के 4जी तकनीक की कवरेज देश में सबसे अधिक है। कार मालिकों के अलावा इसका फायदा किराए की कारों का बड़ा कारोबार चलाने वाले व्यापारियों को भी होगा। जिन्हें कार की ट्रेकिंग के अलावा उसकी स्पीडमाइलेज का भी ध्यान रखना पड़ता है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत