मीडिया के विज्ञापन रोकने की सलाह के विरोध में पत्रकार संगठन


नई दिल्ली । पत्रकारों के राष्ट्रीय संघों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी इस सलाह पर असंतोष जताया है जिसमें उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए पर्याप्त फंड बचाने हेतु मीडिया को दिए जाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। प्रेस एसोसिएशन, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और वर्किंग न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने आज जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि अगर ऐसा किया गया तो इस महत्वपूर्ण घड़ी में मीडिया की भूमिका को कमतर आंकना जैसा  होगा।


कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति गांधी की तरफ से ऐसी सलाह दी जानी बहुत ही मीडिया और कर्मचारियों के लिए आघातपूर्ण है। इस बयान में लगभग सभी मीडिया संगठनों ने इस सलाह को पूरी तरह से अदूरदर्शी और तर्कहीन बताया है। सभी का एकमत होकर कहना है कि इस महामारी की वजह से मीडिया इंडस्ट्री विशेषकर प्रिंट मीडिया पर अर्थिक दबाव काफी आ गया है और इसके चलते अनेक समाचार पत्रों ने अपना प्रकाशन बंद कर दिया है।  इस बयान पर प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष जयशंकर गुप्त और महासचिव सी के नायक, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी और महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू, नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स इंडिया के अध्यक्ष रास बिहारी और महासचिव प्रसन्ना मोहंती, वर्किंग न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एन सिन्हा और महासचिव संदीप शंकर ने हस्ताक्षर किए हैं।


बयान में कहा गया है कि इस संकट की वजह से देश  में अनेक पत्रकार अपनी नौकरियां गंवा बैठे हैं। इस घड़ी में मीडिया को दिए जाने वाले विज्ञापन रोकने से इस इंडस्ट्री पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, जिसकी इस समय कोविड-19 से लड़ने के लिए बहुत जरूरत है। मीडिया संगठनों ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में फेक न्यूज बहुत बढ़ गई है और लोग वास्तविक, सही और जिम्मेदार समाचार चाहते हैं। इस स्थिति के लिए मुख्यधारा का मीडिया ही उचित जवाब है। इस कारण यह मांग बनती है कि देश हित में मीडिया इंडस्ट्री की मदद की जाए और उसे समर्थन दिया जाए बजाए इसके कि उसे दिए जाने वाले विज्ञापन रोके जाएं। वास्तव में छोटे समाचार पत्रों को तो सरकार की तरफ से  विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत