अंग्रेजी माध्यम के 200 विद्यालयों को लीड से दिए जाएंगे नि:शुल्क लाइसेंस

"सेव अवर स्कूल्स" अभियान के तहत लीड स्कूल@होम यह ऑनलाइन प्रोग्राम पात्र विद्यालयों को उनकी कक्षाएं वास्तविक रूप में शुरू होने तक नि:शुल्क दिया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रोग्राम को चलाने के लिए जरुरी सभी बुनियादी सुविधाएं और शिक्षकों को आवश्यक सभी प्रशिक्षण भी पात्र विद्यालयों को प्रदान किया जाएगा। यह विद्यालय सीबीएसई या राज्यों के शिक्षा मंडलों से संबद्ध हो सकते हैं।



नयी दिल्ली :  वर्तमान मुश्किल दौर में कम खर्च में चलाए जाने वाले अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें उनके छात्रों की शिक्षा में रूकावट न आए इसलिए प्रौद्योगिकी लाना और शिक्षकों को प्रशिक्षण देना जरुरी बन चूका है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती रहे इसलिए इन विद्यालयों के प्रयासों का समर्थन करने के लिए लीड स्कूल (LEAD School) ने कदम बढ़ाया है। भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन विद्यालय - लीड स्कूल@होम प्रोग्राम (LEAD School@Home program) चलाने वाले लीड स्कूल ने देश भर के कम खर्च में चलाए जाने वाले 200 निजी विद्यालयों को नि:शुल्क लाइसेंसेस देने की घोषणा की है।


कम खर्च में चलाए जाने वाले निजी विद्यालयों की सालाना फी 18,000 से 50,000 रुपयों तक होती है। कर्मचारियों का वेतन, कक्षाओं में बैठने के लिए आसनों से लेकर छात्रों के लिए यातायात तक कई बुनियादी सुविधाएं कम से कम खर्च में चलाने वाले यह विद्यालय कम फी या फी नहीं ऐसी स्थिति में अपने अस्तित्व को कायम रख पाने के लिए झगड़ रहे हैं।


लीड स्कूल के सहसंस्थापक और सीईओ सुमीत मेहता ने बताया, "वैश्विक महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के साथ अनुकूलित हो पाने के लिए विद्यालय प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान हमारे बच्चों का पढाई का मूल्यवान समय बर्बाद हो रहा है। हर महीने हो रहे शिक्षा के नुकसान की वजह से बच्चों की पढाई कई महीने पीछे जा रही है।  हमारे देश के विद्यालयों के समर्थन के लिए हम उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, छात्र अपने घरों में सुरक्षित रहकर यह शिक्षा ले सकते हैं।  विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, अभिभावक और छात्र यह शिक्षा व्यवस्था के आधारस्तंभ होते हैं और हमारा यह अभियान इस व्यवस्था के समर्थन के लिए एक छोटा योगदान है।"


हर राज्य के लिए सिर्फ सीमित लाइसेंसेस हैं। वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म (form) को भरकर विद्यालय अपने आवेदन दे सकते हैं। इस आवेदन में छात्रों की संख्या, सम्बद्ध शिक्षा मंडल, फी श्रेणी, वर्तमान शैक्षणिक सुविधा आदि जानकारी देनी है। जरुरी सभी जानकारी प्राप्त होने पर लीड स्कूल सभी आवेदनों की जांच करेंगे और कौनसे विद्यालयों को पात्र ठहराना है इसका निर्णय लिया जाएगा।


लीड स्कूल@होम यह अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है, यह केवल पूरक कोर्स नहीं बल्कि इसमें छात्रों को घर में रहकर शिक्षा लेते हुए भी विद्यालय में शिक्षा का अनुभव मिलता है। सभी कक्षाएं राष्ट्रीय पाठ्यक्रम संरचना पर आधारित हैं। लीड स्कूल@होम में छात्र अपने अभिभावकों के फोन या कंप्यूटर के जरिए कक्षा में उपस्थित रह सकते हैं। इस प्रोग्राम के वीडियोज् को अब तक 180 लाख बार देखा गया है। यह कक्षाएं पहली से नौवीं तक के छात्रों के लिए चलाई जाती हैं।  पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के अभिभावक भी लीड स्कूल@होम के जरिए अपने बच्चों को कई गतिविधियां दे सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत