इलाहाबाद से लखनऊ के लिए निकलेगी युवा स्वाभिमान पदयात्रा

सभी नौजवानों ने एकमत होकर इस दौर में व्यापक आंदोलन विकसित करने पर जोर दिया और इस पदयात्रा से उम्मीद की कि यह इस दिशा में एक ठोस कदम होगा. इसके लिए वैचारिक, आर्थिक सहयोग के साथ सोसल मिडिया पर अभियान चलाने की योजना बनी.


प्रयागराज ,युवा स्वाभिमान पदयात्रा की तैयारी के लिए ऑनलाइन मीटिंग संपन्न हुई. जिसमें युवा स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक डॉ आरपी गौतम, सह संयोजक सुनील मौर्य, इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस ) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, आइसा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवान, रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, पीपुल्स एलायंस के शाहरुख अहमद, रविश आलम, बांकेलाल यादव, सहर फ़ातिमा, इमरान अहमद, रविंद्र सिंह, अब्दुल्लाह अंसारी, हर्षित आजाद, विनोद कुमार यादव, पूजा सिंह, सरिता यादव, सतीश सिंह, अजीम मोहम्मद कुलदीप सिंह, मनीष कुमार, सोनू यादव आदि साथी शामिल हुए. 



युवा स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक आर पी गौतम ने आज की परिस्थिति में नौजवानों के हालात पर बात रखी. उन्होंने कहा कि आज हमारे देश और प्रदेश के मुखिया ही जो बात कहते हैं  उससे ही पीछे हट जाते हैं. मुख्यमंत्री के आश्वासनों पर नौजवानों को भरोसा नहीं रहा, उन्होंने 3 महीने में विज्ञापन जारी करने और 6 महीने में भर्ती पूरी करने की बात कही है लेकिन यह पूरी होते हुए नहीं दिखती.


रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि सरकार युवा विरोधी नीतियों को लागू करने के साथ दमनकारी कानून यूपीएसएसएफ भी ला रही है जिससे कोई आवाज़ भी न उठा सकें. इससे निपटने के लिए  हमको व्यापक एकजुटता बनाना होगा जिससे हम नौजवानों के आंदोलन को मुकाम तक ले जा सकें. 


इनौस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने युवा स्वाभिमान पदयात्रा के समर्थन में लखनऊ, रायबरेली, चंदौली, गोरखपुर, बलिया समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में पदयात्रा, गोष्ठी व सभा आयोजित कर समर्थन देने की बात कही. 


आइसा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवान ने छात्रों युवाओं पर चौतरफा बढ़ रहे संकट को इंगित करते हुए कहा कि शिक्षा व रोज़गार की लड़ाई को शहर से लेकर गांव तक लड़ने की जरुरत है इसके लिए इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को आगे बढ़कर भूमिका लेनी होगी. 


युवा स्वाभिमान मोर्चा ने किसानों व मजदूरों के प्राप्त अधिकार को संसद में कानून बनाकर ख़त्म करने की कड़ी निंदा करता है और किसानों-मजदूरों के आंदोलन का  पूर्ण समर्थन करता है.
स्वाभिमान मोर्चा के सहसंयोजक सुनील मौर्य ने छात्र -युवा संगठनों, प्रतियोगी आंदोलनों, छात्र-युवा नेताओं से पदयात्रा का समर्थन-सहयोग करने की अपील की.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार