भाबीजी घर पर है’ ने पूरे किए 1400 एपिसोड्स

शुभांगी आत्रे, जो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाबी का किरदार निभा रही हैं ने कहा, ‘‘यह भाबीजी घर पर है कि पूरी टीम के लिए एक बहुत बड़ा गर्व का पल है क्योंकि आज हमने 1400 एपिसोड्स पूरे करने की सफलता हासिल की है।



मेरे लिए यह सफर बहुत ही खास रहा है। भाबीजी घर पर है कई कॉमेडी शो के बीच पंथ एक कल्ट शो होने का पूरा आनंद लेता है और यह निजी तौर पर मेरा भी पसंदीदा शो है। इसी के साथ यह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। अंगूरी भाबी का किरदार और उनका वाक्य ‘सही पकड़ें हैं‘ को हर किसी से बहुत ज्यादा सरहाना और प्यार मिलता है, जो एक कलाकार के रूप में मेरे उत्साह को बढ़ाता है। 1400 एपिसोड्स का हमारा यह सफर प्रशंसकों, शो के हमारे कास्ट और क्रू के समर्थन के बिना बिलकुल भी मुमकिन नहीं था। इस तरह की और अधिक सफलता और मुकाम हासिल करने के लिए चीयर्स।“


एण्डटीवी के कल्ट शो, ‘भाबीजी घर पर है’ ने एक बार फिर से नया मुकाम हासिल किया है। यह जश्न का मौका है, क्योंकि इस शो ने 1400 एपिसोड्स पूरे के लिए हैं और यह लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अपनी गुदगुदाने वाली कॉमेडी, मस्ती भरे किरदारों एवं कहानी से इस शो ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख और रोहिताश्व गौर, जो इस शो में अंगूरी, विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी की मुख्य भूमिकायें निभा रहे हैं, ने इस खुशी के मौके स्वादिष्ट केक काटा। इस अवसर पर जश्न मनाते हुए वे काफी भावुक भी हो गए।


अपने अब तक के सफर के बारे में बताते हुए, आसिफ शेख ने कहा, “विभूति का किरदार निभाने का सफर अब तक बहुत ही अच्छा रहा है, और मैं खुश हूं कि शो को लगातार बहुत ही सरहाना और प्यार मिल रहा है। हमने 1400 एपिसोड्स पूरे करके एक मुकाम हासिल किया है और इसके लिये मैं पूरी कास्ट, क्रू, दर्शकों और प्रशंसको को बधाई देना चाहूंगा। यदि मेरी बात करूं, तो इस शो ने मुझे कई मनोरंजक किरदारों को निभाने का एक सुनहरा मौका दिया है। सभी के सभी बहुत खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं इस तरह के और अधिक महत्पूर्ण पलों का इंतजार कर रहा हूं और मेरे दर्शकों का इस तरह के नए और मजेदार किरदारों के साथ मनोरंजन कर रहा हूं। मैं ‘भाबीजी घर पर है’ की अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहूंगा खासकर मेरे प्रशंसको और दर्शकों का, जिन्होंने मुझे लगातार अपना प्यार और सहयोग पर दिया है।“


सीधे-साधे मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौर ने कहा, भाबीजी घर पर है उन शो में शामिल जिसने कॉमेडी शैली में अपना अलग मानदण्ड सेट किया है और यह लगातार दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। हमने शो के 1400 एपिसोड्स सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। चूंकि, इसमें मेरे कई सारे पसंदीदा पल, सीन्स और  डायलॉग्स हैं, इसलिए इसमें से किसी एक को चुनना बिलकुल भी आसान नहीं है। 1400 एपिसोड्स सफलतापूर्वक पूरे करना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा पल है। हम हमारे प्रशंसकों और दर्शकों का लगातार प्यार और स्नेह देने के लिए उनका, और निश्चित रूप से भाबीजी घर पर हैं की पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद करते हैं। मैं इस तरह के अधिक जश्न के पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हम पूरे भारत को अपनी मजेदार कहानी और किरदारों से हंसा रहे हैं।“


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत