मॉडर्न वीमेन के लिए रिलायंस ज्वेल्स ने लॉन्च किया बेला कलेक्शन

० संवाददाता द्वारा ० 

नई दिल्ली  : भारत के लीडिंग ज्वैलरी ब्रांड रिलायंस ज्वेल्स ने नया एक्सक्लूसिव बेला कलेक्शन लॉन्च किया है। यह स्पेशल कलेक्शन खास तौर पर मिलेनियल और जेन जेड की महिलाओं के लिए लॉन्च किया गया है। इस अफोर्डेबल रेंज का प्राइस मात्र 5,500/- रुपये से शुरू हो जाता है। रिलायंस ज्वेल्स ने इस कलेक्शन को रोज़ गोल्ड और सेमी-प्रीसियस कलर स्टोन ज्वैलरी को, मिनिमलिस्टिक व मॉडर्न डिजाइंस के साथ पेश किया है।

कंपनी का दावा है कि बेला कलेक्शन का स्टाइल औरों से अलग है। बेला के पीसेज मिनिमलिस्टिक हैं, इसे आप फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह से पहन सकते हैं। ये लारीट स्टाइल नेकवियर और स्लीक, हल्के झुमके डेली बेसिस पर हेवी डिजाइंस की ज्वेलरी के शानदार विकल्प हैं। आंखों को सुहाने वाली डिटेल और बारीक मोहक डिजाइंस की जटिल कंपोजिशन के साथ यह खूबसूरत कलेक्शन आपके रोजमर्रा के पलों के लिए आइडियल है, जिसमें डिनर प्लान से लेकर दोस्तों के साथ खरीदारी, फैमिली के साथ मिनी-वेकेशंस से संडे ब्रंच, घर पर छोटे सेलीब्रेशंस से वीकेंड पार्टियों या डिनर्स डेट्स शामिल हैं।

सिंगल और लेयर्ड नेकलेस, ब्रेसलेट और ईयररिंग्स में नए डिजाइंस 14केटी रोज गोल्ड में उपलब्ध हैं और इसमें मदर-ऑफ-पर्ल एक्सेंट्स के साथ पेरीडॉट ग्रीन और एमेथिस्ट पर्पल कलर्स के सेमी-प्रीसियस कलर स्टोंस शामिल हैं जो इसे महिलाओं के लिए आइडियल बनाते हैं। डिजाइंस को मोटिफ्स के मिनिमल यूज के साथ तैयार किया गया है और प्राइमरी जियोमेट्री शेप्स के टच के साथ नेचर में मिनिमलिस्टिक और क्लटर फ्री रखा गया है। जेम स्टोन को सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइंस भी विशेष रूप से बेज़ल में सेट किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड