सोनिया गाँधी को बिना किसी आधार एवं तथ्यहीन आरोपों के तहत् ईडी द्वारा नोटिस

० संवाददाता द्वारा ०

जयपुर
। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने की नीति के अनुसरण में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी को बिना किसी आधार एवं तथ्यहीन आरोपों के तहत् ईडी द्वारा नोटिस प्रदान किया गया है जिसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।

केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को भुलाकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने हेतु किया जा रहा है। पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को ईडी द्वारा एक ऐसे प्रकरण में नोटिस दिया गया जो कि न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है तथा 55 से 60 घण्टे तक पूछताछ कर परेशान किया गया। केन्द्र सरकार की नीतियों से असहमति जताने वाले विपक्षी नेताओं तथा जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं के खिलाफ ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोध के स्वर दबाने हेतु किया जा रहा है 

जो कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विपरीत है तथा केन्द्र सरकार का रवैया प्रजातांत्रिक होने की बजाए तानाशाहीपूर्ण हो गया है जिसके विरोध में 21 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे जयपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में विशाल धरना आयोजित कर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड