पेटीएम · भारत के छोटे शहरों और कस्‍बों में कार्ड मशीनें लगाएगी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -पेटीएम· भारत के छोटे शहरों और कस्‍बों में कार्ड मशीनें लगाएगी  · भुगतान के कई विकल्‍पों के लिये एक संपूर्ण समाधान मिलेगा, जैसे यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स, नेट बैंकिंग, इंटरनेशनल कार्ड्स, पेटीएम पोस्‍टपेड, पेटीएम वालेट और ईएमआई वन97 कम्‍युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) जोकि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान एवं वित्‍तीय सेवा कंपनी और क्‍यूआर तथा मोबाइल पेमेंट्स की पहल करने वाले ब्राण्‍ड पेटीएम की मालिक है, ने आज जना स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के साथ भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत कार्ड मशीनें लगाई जाएंगी,

जिससे देश के व्‍यापारियों के बीच डिजिटाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस साझेदारी के साथ पेटीएम और जना स्‍मॉल फाइनेंस बैंक भारत में डिजिटल भुगतान की क्रांति को आगे बढ़ाएंगे। कंपनी की कार्ड मशीनें आसान भुगतान के लिये एक बेहतरीन समाधान रही हैं, जिन्‍होंने उसके मर्चेंट पार्टनर्स को यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स, नेट बैंकिंग, इंटरनेशनल कार्ड्स, पेटीएम पोस्‍टपेड, पेटीएम वालेट और ईएमआई के माध्‍यम से भुगतान स्‍वीकार करने के लिये कई भाषाओं में सहयोग दिया है। यह उपकरण इंस्‍टैन्‍ट वॉइस अलर्ट और इंस्‍टैन्‍ट सेटलमेंट की पेशकश भी करते हैं, जिससे मर्चेंट पार्टनर्स को सुविधा होती है।

पेटीएम के ईडीसी उपकरणों और इसके ऑल-इन-वन पीओएस उपकरणों ने भुगतान की कई विधियों को स्‍वीकार करने के अपने लचीलेपन के कारण भारत में डिजिटल भुगतान को बदल दिया है। इनमें बिलिंग तथा इंस्‍टैन्‍ट सेटलमेंट को जोड़ा भी गया है। इस साझेदारी से जना स्‍मॉल बैंक अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों को पेटीएम की ऑल-इन-वन ईडीसी मशीनों की सुविधा दे सकेगी। इस प्रकार ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की अपनी सभी जरूरतों के लिये एक संपूर्ण समाधान मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड