एसटीसी ने दिवाली और धनतेरस के अवसर खरीदारों के लिए जारी किए सोने-चांदी के सिक्‍के

० आशा पटेल ० 
जयपुर की सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने दिवाली और धनतेरस के अवसर खरीदारों के लिए चांदी- सोने के सिक्‍के जारी किए हैं। एसटीसी के अध्‍यक्ष कैलाश मित्तल और महामंत्री मातादीन सोनी ने सिक्‍कों की पूरी रेंज लांच की। चांदी के 5,10,20,50़,100, 250,500 ग्राम और 1 किलो वजन वाले सिक्के जारी किए हैं। चांदी के सिक्कों में गोल, अंडाकार, चौकोर और आयताकार सिक्के शामिल हैं। सोने में 1,2,4,5,8,10,20,50 और 100 ग्राम के सिक्के जारी किए गए हैं। सोने के सिक्‍कों में गोल और आयताकार दो डिजाइन उपलब्‍ध कराए गए हैं। अध्‍यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि दिवाली और धनतेरस पर सोने- चांदी के सिक्के खरीदने की परंपरा है,
लेकिन इस त्यौहार पर कई लोग खोटे और मिलावटी सिक्के बेचकर ग्राहकों को ठगते थे। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहल करते हुए 2007 में पहली बार अपनी मुहर वाले सिक्के जारी किए। इनमें शत- प्रतिशत शुद्धता की कमेटी की ओर से गारंटी दी जाती है। जिसकी वजह से खरीदारों की ओर से जबरदस्त रुझान आया । साल दर साल एसटीसी के सिक्‍कों के प्रति खरीदारों का रुझान बढ़ता गया। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 20 जिलों से जयपुर सर्राफा कमेटी के सिक्कों की मांग आ रही है। 

महामंत्री मातादीन सोनी का कहना है कि यदि 2007 से तुलना करें तो एसटीसी के सिक्कों की मांग 2022 में दस गुना से ज्‍यादा बढ़ चुकी है। इसमें अब हर साल 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो रहा है। इसका एक ही कारण है कि इनकी शुद्धता के कारण ग्राहक यदि वापस इन सिक्कों को बेचते हैं तो उन्हें शुद्ध चांदी या सोने का भाव मिलता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार