राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड जयपुर के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुरजिला स्तर पर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति गठित की गई है जिनके माध्यम से पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है एवं पशु क्रूरता निवारण से सम्बन्धित नियमों व अधिनियमों की पालना के साथ-साथ आमजन को इसके प्रति जागरूक किया जाता है। श्री के.सी. बिश्नोई, अध्यक्ष राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड द्वारा इस अवसर पर आमजन में पशुओं के प्रति दया भावना रखने, पशु कल्याण से सम्बन्धित गतिविधियां संचालित करने तथा नियमों एवं अधिनियमों की अनुपालना करने का आग्रह किया गया।
राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राजस्थान के कार्यालय का लोकार्पण के.सी. विश्नोई, अध्यक्ष, राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड (राज्य मंत्री स्तर, राजस्थान सरकार) द्वारा किया गया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता श्री पी.सी. किशन (आई.ए.एस.) शासन सचिव, पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. अशोक धारणिया, सदस्य, राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।वर्तमान सरकार द्वारा इस बोर्ड की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसका पुर्नगठन किया गया है। बोर्ड में सदस्य सचिव, निदेशक पशुपालन विभाग तथा विभिन्न विभागों में पशुपालन विभाग, वन विभाग, शिक्षा एवं स्थानीय निकाय विभाग राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड राजस्थान के सदस्य हैं।

बोर्ड के गठन के मुख्य कार्य जीव जन्तुओं को अनावश्यक पीड़ा, यातना देने के विरूद्ध लोकमत बनाने और आमतौर पर जीव जन्तु कल्याण के अभिवर्धन को प्रोत्साहित करना, राज्य में जीव जन्तु कल्याण संगठन बनाने को प्रोत्साहित करना, राज्य में जीव-जन्तुओं को अनावश्यक पीड़ा या यातना से बचाने के प्रयोजना के लिए या जीव-जन्तु और पक्षियों की सुरक्षा के लिए स्थापित संस्थाओं या निकायों के कार्य में सहयोग और समन्वय करना, सभी व्यक्तियों में विशेष तौर पर युवा विद्यार्थियों में जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम और मानवता की भावना जागृत करने के लिए सभी संभव उपाय करना, केन्द्रीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सान्निध्य में कार्य करना और जीव-जन्तु कल्याण से संबंधित विधियों में परिवर्तनों की बाबत् सरकार को सिफारिशें करना है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड