भारतीय रेल एक महीने तक मेगा सुरक्षा अभियान चलाएगा


० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली - रेलवे बोर्ड के इस मेगा सुरक्षा अभियान में सभी पटरियों की नियमित गश्त और उनकी दिन-प्रतिदिन निगरानी शामिल है। परिचालन संबंधी उचित कार्यप्रणालियों का पालन और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी नहीं होने देना सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों पर औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए। साथ ही गेट, स्टेशन व परिचालन से जुड़े अन्य कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है और इस पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। रेल मंत्रालय ने अचल संपत्तियों, लोकोमोटिव और रोलिंग स्टॉक के रखरखाव में किसी भी तरह की कमी को दूर करने और भारतीय रेल से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी क्षेत्रीय रेलवे को 28 अक्टूबर से एक महीने का सुरक्षा अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस अभियान के दौरान, मौजूदा प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और मानवीय पहलुओं की निगरानी की जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मुख्यालय और मंडलों के अधिकारी सघन निरीक्षण करें और इस अभियान के दौरान निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों में सुधार सुनिश्चित करें। इस अभियान के दौरान प्रत्येक मंडल में प्रत्येक दिन मुख्यालय का कम से कम एक अधिकारी निरीक्षण पर होना चाहिए। साथ ही, प्रत्येक मंडल का प्रत्येक प्रमुख खंड एक अधिकारी द्वारा नाइट फुट प्लेट निरीक्षण के अधीन होना चाहिए। मंडलों के सभी खंडों का निरीक्षण डीआरएम/एडीआरएम द्वारा किया जाएगा। अचल संपत्तियों के सामान्य सेहत की जांच की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार