बीएमसीएचआरसी और कैंसर केयर स्थापना दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) के स्थापना दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक संध्या “जश्न“ का आयोजन महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर चिकित्सालय के कर्मचारियों की ओर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग की ओर से डांस प्रस्तुति रही, जिसमें 27 डॉक्टर्स और टेक्नीशियन की टीम ने अपने कला से सभी का मन जीता।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) की संरक्षिका सुनीता गहलोत ने चिकित्सालय को 25 वर्ष का सफर पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय एवं कैंसर केयर ने कैंसर उपचार और रोगी की देखभाल के क्षेत्र में कई नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इस मौके पर चिकित्सालय के अध्यक्ष नवरतन कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी, प्रबंध न्यासी विमल चंद सुराणा, कोषाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह लोढ़ा, चिकित्सा अधीक्षक मेजर जनरल एस सी पारीक (सेवानिवृत्त) सहित ट्रस्ट एवं चिकित्सालय प्रबंधन के सदस्य एवं समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सभी प्रस्तुतियों के जरिए कलाकारों की ओर से महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। नर्सिंग टीम ने जहां रोगी के उपचार में डॉक्टर्स और नर्सिंग की भूमिका को बताया, वहीं फार्मेसी टीम ने सही डॉक्टर्स के साथ उपचार की जरूरत को बताया। कई प्रस्तुतियों में मानव रिश्तों से जुड़े संदेश दिए गए। स्थापना दिवस समारोह के तहत चिकित्सालय की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग की विजेता टीम को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास