फिल्म "विद्यापीठ' को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू ने जताई ख़ुशी

० संवाददाता द्वारा ० 
लखनऊ -अरविन्द अकेला कल्लू ने बताया की '' मैंने जब इस फिल्म की कहानी सुनी थी तब से ही मुझे काफी उत्त्साह था मन में लेकिन अब जब मैं फिल्म के सेट पर फिल्म की शूटिंग के पलो को महसूस कर रहा हूँ तो मुझे और भी ज्यादा मजा आ रहा है। फिल्म के सेट पर काम करने का उत्त्साह और लोगो में जोश देखकर मेरे अंदर जोश दोगुना हो गया है और मैं अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर हर पल बहुत खुश रहता हूँ क्योंकि हर एक सीन में उत्त्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म की पूरी टीम काफी मेहनत से शूट कर रही है। और यह एक अच्छा सिनेमा बनकर तैयार होगा।भोजपुरी फिल्मो के चोकलेटी हीरो कहे जाने वाले एक्टर अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों यूपी में फिल्म 'विद्यापीठ' की शूटिंग कर रहे है। 
इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्त्साहित है। वही फिल्म के निर्माता गोविंदाजी के साथ फिल्म करके उन्हें बेहद ज्यादा ख़ुशी भी हो रही है। एक खास बातचीत के दौरान अरविन्द अकेला कल्लू ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी ख़ुशी जताई और साथ ही शूट के दौरान अपने अनुभव को भी शेयर किया।  फिल्म 'विद्यापीठ' की शूटिंग यूपी के बलरामपुर में की जा रही है। फिल्म के निर्माता निर्माता गोविंदाजी ( रंजीत जायसवाल ) हैं। और निर्देशन योगेश राज मिश्रा कर रहे है। 

फिल्म के कलाकार है अरविंद अकेला कल्लू ,आयुशी दत्त तिवारी , श्वेता माहरा, कृष्ण कुमार , विनीत विशाल, समर्थ चतुर्वेदी,मनोज टाइगर, जय शंकर पांडेय ,इंडियन फिल्म एकेडमी के 18 स्टूडेंट्स भी इस फिल्म में नजर आएँगे। जिनमे से कुछ मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। फिल्म के कोरिओग्राफर लकी विश्वकर्मा है। फिल्म का आर्ट देख रहे है सिकंदर, कॉस्टयूम कविता- सुनीता, फिल्म का लेखन मनोज पांडेय ने किया है और फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड